प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी लगातार प्रदेश सरकार पर हमलावर है। वहीं, सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार को भाजपा नेताओं पर पलटवार किया है। सीएम बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि कोरोना संकट से जूझने के हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। जांच और वैक्सीनेशन में छत्तीसगढ़ सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों मे से एक है। अगर हमें पर्याप्त संख्या में वैक्सीन एक सप्ताह पहले ही मिल जाए, तो हम और बेहतर कर सकते हैं।
भाजपा ने पहले ताली-थाली बजवाई, मोमबत्ती जलाई, पटाखे फोड़े और अब वे गाल बजा रहे हैं। संकट का समय है वे अफ़वाह फैलाना बंद करें। आरोप लगाने से पहले आंकड़े देकर बताएं कि कौन सा भाजपा शासित राज्य छत्तीसगढ़ से बेहतर कर रहा है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904