google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शहर के निजी पैथोलॉजी लैब में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम सेंटर में अधिक राशि वसूलने की शिकायत मिल रहा,cmho ने कहा रेट लिस्ट चस्पा करेंगे

बालोद :-बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच बालोद जिले के एकमात्र निजी पैथोलॉजी के द्वारा जांच के नाम पर अधिक राशि वसूली करने का मामला सामने आ रहा है। जिसको लेकर आज एक संगठन के कुछ जनप्रतिनिधियों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की व कार्यवाही की मांग की ज्ञात हो कि इस प्रकार की शिकायतों के मद्देनजर राज्य सरकार ने निजी पैथोलॉजी में टेस्ट करने के लिए दरों का निर्धारण किया है। बावजूद बालोद शहर के अंदर से इस प्रकार की शिकायत का सामने आना चिंता का विषय है।

इस संबंध में जिला के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी जे पी मेश्राम से आजतक ने बात की तो पता चला कि स्वास्थ्य विभाग की टीम इस मामले में नजर बनाए हुए है। व आज ही विभाग की एक टीम उक्त पैथोलॉजी सेंटर में भेजी गई थी ।कल सरकार के निर्देशो के तहत तय मूल्य सम्बंधी रेट की सूची भी उक्त सेंटर में चस्पा करने की जानकारी दी गई है। बावजूद अगर इस प्रकार की कोई शिकायत आया तो कार्यवाही करने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *