google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से शतप्रतिशत हितग्राहियों को राशन वितरण कराए – कलेक्टर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित हो


बालोद cg24 आजतक


कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से माह अप्रैल का राशन शतप्रतिशत हितग्राहियों को कोविड-19 प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए वितरण कराना सुनिश्चित करें। श्री महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में राशन वितरण के समय सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए हितग्राहियों द्वारा मास्क पहनना एवं उनके खड़े होने के स्थान का चिन्हांकन सुनिश्चित करते हुए कतारबद्ध कर सुरक्षात्मक उपायों के साथ राशन वितरण किया जाए। उन्होंने कहा कि शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में सेनेटाईजर की पर्याप्त व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान टोकन सिस्टम से नियमित रूप से संचालित होगी। शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन के समय दुकान के सामने रस्सी/ बांस/बल्ली का घेरा लगाना आवश्यक होगा।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिले के ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित हो। कहीं भी हैण्डपम्प खराब होने की शिकायत पर तत्काल सुधार कार्य किया जाए। उन्होंने रसोई गैस सिलेण्डर वितरण तथा केरोसीन वितरण के साथ ही जिले में खाद बीज भण्डारण के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर सुब्रत प्रधान, जिला खाद्य अधिकारी एच.एल.बंजारे सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि आदि विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *