google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुरुर पुलिस को इन ग्रामों में करना होगा गस्त वही बरतनी होगी थोड़ी सख्ती,पेट्रोलिंग नही होने से लोग खुलेआम घूम रहे वही नियमों की कर रहे अनदेखी

एसडीएम ने किया था कुछ दुकानो के ऊपर चालानी कार्यवाही जो नियमो की कर रहे थे अनदेखी पर अभी भी कुछ ग्रामो से मिल रहा शिकायत

कुछ जगहों पर पुलिस की मौजूदगी पर “रोको टोको” नही होने से बेखबर हो रहे कुछ लोग कर रहे आवागमन

गुरुर :– पूर्ण लॉकडाउन में बेवजह घूमने वालो पर नहीं हो रही है कार्यवाही पूर्ण लॉकडाउन का सख्ती से नही हो रहा है पालन पुलिस प्रशासन भी अपनी शक्ति नही दिखा पा रही ऐसे मैं लोग बेखौफ होकर कोरोना वायरस का मजाक बना कर घूम रहे हैं।
आजकल चौक चौराहे में पुलिस बैठती है वही लोग आवागमन करते रहते हैं। उन्हें ना पूछताछ कर रहे न उनसे सवाल जवाब कर रहे ऐसे में क्या हुआ लॉकडाउन लगाने का मतलब आजकल सब बिना मास्क के घूम रहे हैं ऐसे लोगो के ऊपर भी कोई कार्यवाही करते नहीं दिख रहा पुलिस विभाग जिस कारण गुरुर क्षेत्र के लगभग एक दर्जन ग्रामो में पूर्ण लॉकडाउन में ग्रामीण इलाकों में रोज सुबह से लेकर शाम तक गांव के लोग बिना मास्क लगाए बेवजह घूमा करते हैं ।पुलिस अपना शक्ति नहीं दिखा पा रही है शासन प्रशासन की अनदेखी के कारण लोगो मे कोई दबाव नही दिख रहा है ।गांव में ग्रामीण दुकान खोल कर रखते हैं जिसके बाद भी शासन प्रशासन एवं राजस्व विभाग भी इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है ।आजकल गांव व रोड में गली मोहल्ले मै बेवजह घूमना मास्क नहीं पहनना ग्रामीण लोग करते दिख रहे हैं। जिसके ऊपर पुलिस प्रशासन को थोड़ा सख्त होने की आवश्यकता दिख रही है। जैसे कि गांव दर्रा, दीयाबाती नरबदा, सरबदा, बोहारडीह , कन्हारपुरी मोखा ,दानीटोला ,दरगहन , चुल्हापथरा, सोनईडोंगरी धानापुरी ,सोरर ,धनेली ,बोडरा ,भोथली ,अरमरिकला जेवरतला, भानपुरी ,धोभनपुरी, पेवरों ,रमतरा, घोघोपुरी बोरतरा, अकलवारा ,भूलंनडबरी, कोचेरा, कुलिया, कनेरी भरदा छेड़िया सोहपुर, पुरूर आनंदपुर फागुनदाह उसरवारा ये सभी गांव में आमजन व ग्रामीण कोविड नियमो की अनदेखी करने का सिलसिला चला रहे है। जिसे रोकना जरूरी है। गांव के जनप्रतिनिधि भी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं । जो काफी खतरनाक साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *