
महासमुन्द पुलिस कप्तान प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा वर्तमान कोविड-19 संक्रमण की तीव्रता को देखते हुए पुलिस जवानो तथा पुलिस परिवार के सदस्यों के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति सजग प्रहरी के रूप मे अनूठा पहल करते हुए दिनांक . 15.04.2021 को पुलिस लाईन महासमुन्द मे सुविधायुक्त आईसोलेशन सेंटर व कोरोना हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। विदित हो कि प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या मे तीव्र गति से इजाफा होने के कारण अस्पतालों मे बेड की कमी होने से अधिकांश मरीजों को होमआईसोलेशन की सलाह दिया जा रहा है। पुलिस कर्मियों द्वारा कर्तव्य के दौरान सर्वाधिक जनसंपर्क मे आने से कोरोना केश मे भी अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे मे पुलिस जवानो एवं परिवार के सदस्यों के लिए आईसोलेशन सेंटर व कोरोना हेल्प डेस्क की स्थापना निश्चित रूप से हितकर है।
कोरोना हेल्पडेस्क का संपर्क नम्बर
- (पुलिस कंट्रोल रूम), 9479229852 लाईन ऑफिसर) है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अतिoपुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंम्भुरकर, रक्षित निरीक्षक नितिश आर0 नायर एवं पुलिस के अन्य अधिकारी जवान उपस्थित रहें। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान फिजिकल डिस्टेशिग एवं कोरोना बचाव संबंधी दिशा निर्देशों का पालन किया गया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904