
Cg24 आजतक न्यूज
बालोद :- भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद के द्वारा आज अनुविभागीय अधिकारी के नाम नायब तहसीलदार सुश्री चांदनी देवांगन को दो विषियों पर ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रमुख रुप से पहला कोरोना पीड़ित मृतक का अंतिम संस्कार के लिए किसी भी मुक्तिधाम को आरक्षित की जावे ताकि अन्य मुक्तिधाम में सामान्य मृतक शरीर का अंतिम संस्कार में किसी भी प्रकार का उक्त परिवार के सदस्यों को डर व भ्रम की स्थिति ना बने तथा दूसरा निजी पैथोलॉजी में टेस्ट के नाम पर अवैध राशि वसूल की जा रही है जबकि राज्य सरकार के द्वारा निश्चित राशि निर्धारित की गई है जिसका पालन नहीं किया जा रहा है कुल मिलाकर आपदा में भी कमाई का अवसर बना रहे संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई उक्त अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सोनी, शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर शहर मंत्री कमल पनपालिया, बालमुकुंद गुप्ता आदि की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा गया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904