दल्ली राजहरा :- राशन दुकान आवंटन जो संवेदनशील मामला है ।आज दिनांक तक हमारे दल्ली राजहरा में राशन दुकान आवंटन नहीं हुआ है ।अगर शीघ्र राशन दुकान आवंटन होता है तो आम जनता को इसका फायदा सीधे होगा आम जनता को आसानी से वह जल्द बिना लाइन लगे राशन मिल पाएगा जिससे बुजुर्ग बड़े महिला को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा वर्तमान में हर राशन दुकान में 1000 से ऊपर राशन कार्ड है संख्या अधिक होने के कारण लोगों को 5 दिन इंतजार करने के बाद राशन प्राप्त होता है इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए पूर्व में हमारी भाजपा सरकार ने हमारे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने जनता के इस संवेदनशील मामले को ध्यान में रखते हुए पूरे छत्तीसगढ़ में मई 2017 को यह आदेश छत्तीसगढ़ में लागू करने के लिए पारित किया गया था जो छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जगह हो चुके हैं। परंतु दल्ली राजहरा में 2017 में भी कांग्रेस की सरकार थी और वर्तमान में भी कांग्रेस की सरकार है इन 4 सालों में राशन दुकान का आवंटन नहीं हो पाया है इसमें मुख्य दोषी कांग्रेस के लोग हैं। जो आज दिनांक तक पी आई सी एवं दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद की बैठक में अभी तक राशन दुकान आवंटन को एजेंडे में नहीं लिया गया है। मोनू चौधरी ने कहा कि वर्तमान के नगर पालिका अध्यक्ष से मांग करता हूं कि तत्काल दल्ली राजहरा के 27 वार्ड में राशन दुकान आवंटित करने की कार्यवाही करें ताकि कई महिला समूह को रोजगार मिलेगा
अन्यथा जनता के हितों के लिए हमारी भारतीय जनता पार्टी सड़क की लड़ाई लड़ेगी
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904