google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भाजपा नेताओं ने कहा सांसद मोहन मंडावी भी इस महामारी की लड़ाई में आर्थिक सहयोग करे,बालोद जिले में कई तरह की समस्याएं हल जरूरी

भाजपा शहर मंडल बालोद ने सांसद मोहन मंडावी से कोरोना महामारी में जनता के सहयोग हेतु की अनेक मांग किया।

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद लगातार इस कोरोना महामारी में जो पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ और हमारे बालोद जिले में भी खतरनाक तरीके से फैल चुकी है इस विपदा में लगातार शहर मंडल के कार्यकर्ता मरीजों की देखभाल के लिए उनको हो रही असुविधाओं के लिए व इस विपदा में उस परिवार के साथ देने पर कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं चाहे वहां कोविड वैक्सीन के लिए लोगों को प्रेरित करने वाली बात हो,बुजुर्ग,गरीब व असहाय लोगों को कोविड वैक्सिंग सेंटर ले जाने की बात हो,चाहे गत दिनों फ्री में मास्क बांटने की बात हो या काढा वितरण की बात हो जांच के नाम पर प्राइवेट डाग्नोसिक ज्यादा रकम लेने का मुद्दा हो होम आयोसॉलिन में हो रही असुविधाओं की बात हो, पॉजिटव मरीज को ऑक्सिमिटर अनउप्लब्धता की बात प्रशासन तक ध्यान आकर्षित कर मुद्दा उठाने कि बात हो ऐसे अनेक विषयों को शासन प्रशासन का ध्यान दिलाने के लिए भाजपा शहर मंडल लगातार लगा हुआ है

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने बताया कि आज सांसद से फोन पर बात कर मैंने इस बालोद जिला के लिए व बालोद शहर के लिए कुछ जरूरी मांगे रखी है और व्हाट्सएप में उन्हें इस मांगों को भेज दिया हू और सांसद से मैंने निवेदन किया आपका सहयोग सराहनीय रहा है ।आपने हमेशा क्षेत्रवासियों की चिंता की और आज भी इस विषय की और आप ध्यान देंगे

सांसद ने बताया कि लगातार केंद्र सरकार व मोदी इस ओर ध्यान दे रही है हमने भी अपने दो साल का मद को कोरोना महामारी के लिए लगा रखा है आप की मांगों पर मैं शासन प्रशासन से बात कर जरूर कुछ करूंगा, सांसद ने भी शहर मंडल की प्रशंसा की और कहा कि आप इसी तरह मानव सेवा में अग्रसर रहें और लगे रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *