बालोद / जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों का निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। स्वयं, परिवार, समाज की सुरक्षा के लिए यथाशीघ्र कोविड का टीका अवश्य लगाएं
उन्होंने अपनी अपील में कहा कि टीका लगवाकर स्वयं को बचाए एवं दूसरों को भी बचाएं । श्रीमती सुधाकर ने लोगों से यह भी अपील की है कि टीका लगवाने के बाद भी अनिवार्य रूप से मास्क लगाना, फिजिकल डिस्टेंसिंग और हाथों की स्वच्छता जैसे निर्देशों का पालन अवश्य करें। अनावश्यक घरों से न निकले एवं भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचे एवं जिले में लागू लाॅक डाउन का पालन करें। इस महत्वपूर्ण कार्य में उन्होंने समस्त बालोद वासियों से एकजुट होकर इस कोरोना महामारी को दूर भगाने की अपील करते हुए बालोद जिला वासियों को नवरात्र पर्व की बधाइयां भी दी एवं मां दुर्गा से उन्होंने करोना महामारी दूर भगाने की प्रार्थना भी की।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904