भाजपा के जिला महामंत्री प्रमोद जैन ने जिले के कोविड सेंटरों में अव्यवस्था को लेकर कहा कि बालोद जिला की हालत बहुत गंभीर किसी भी कोविड सेंटर में कोरोना वायरस जांच करने का किट उपलब्ध नहीं है साथ ही गुण्डरदेही कोविड् सेंटरों में 3 दिन से किट नहीं है कोविड़ सेंटरों में मरीज ऑक्सीजन लेवल कम होने पर परेशान हो रहे हैं ।गुंडरदेही कोविड-19 खलारी में मात्र 3 सिलेंडर उपलब्ध है। जिसमें सिर्फ 3 लोगों को ही ऑक्सीजन मिल सकता है। और ऑक्सीजन लेवल कम होने के बहुत से मरीज हैं। जो परेशान हो रहे हैं। बालोद जिले में भी बेड खाली नहीं है। और न हीं दवाइयां है इंजेक्शन नहीं है लोग परेशान हो रहे हैं और बिना इलाज के कई लोग गंभीर रूप से परेशानी के कारण मृत्यु को प्राप्त कर रहे हैं।
जिला चिकित्सा अधिकारी जे पी मेश्राम गुंडरदेही चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रसन्नो मैडम से सांसद के प्रतिनिधि एवं जिला भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री प्रमोद जैन ने चर्चा की है और शासन प्रशासन से मांग की है कि तत्काल कोरोना का किट उपलब्ध कराया जाए एवं सभी सेंटरों में ऑक्सीजन वाला बेड बढ़ाया जाए जिससे आम लोगों को सुविधा प्राप्त हो सके ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904