google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने कोरोना सैम्पल देते समय सही मोबाइल नम्बर व पता बताने लोगों से की अपील


बालोद cg24 आजतक
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिलेवासियों से अपील की है कि कोरोना टेस्टिंग के दौरान सैम्पल देते समय अपना सही मोबाइल नम्बर व पता बताएॅ। टेस्टिंग के दौरान भराए जाने वाले फार्म को गंभीरता और सावधानी के साथ भरें। कई बार मोबाइल नंबर और पता सही नहीं होने की वजह से ट्रेसिंग में बहुत अधिक परेशानी होती है। मरीजों से तत्काल संपर्क नहीं हो पाता है साथ ही कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति अनेक व्यक्तियों के संपर्क में आ जाता है। गलत जानकारी देने के कारण प्रशासनिक अमले को भी कांटेक्ट ट्रेसिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पाॅजीटिव आने के उपरांत कम से कम समय में कांटेक्ट टेªेसिंग हो इसके लिए आवश्यक है कि मरीज अपना सही पता व मोबाइल नंबर फार्म में अंकित करें। कलेक्टर ने अपील कर कहा है कि टेस्टिंग के दौरान संैपल देते समय सभी नागरिक अपनी जागरूकता का परिचय दें तथा कोरोना के लक्षण दिखने पर तत्काल अपना टेस्ट कराएॅ ताकि समय रहते इलाज प्रारंभ हो सके तथा कोरोना के बढ़ते मामलों में नियंत्रण पाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *