माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने किया स्पष्ट
12वीं बोर्ड परीक्षा स्थगित करने सम्बंधी नही किया गया है कोई भी आदेश जारी
रायपुर cg24 आजतक न्यूज
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर के सचिव प्रोफेसर व्ही.के.गोयल ने स्पष्ट किया है कि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने के संबंध में कोई भी आदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी नही किया गया है।
उन्होंने कहा है कि 12वी की बोर्ड परीक्षा स्थगित करने संबंधी वायरल आदेश फेक और गलत है। इस फेक आदेश से कोई भ्रमित न हो। 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित करने का कोई निर्णय अभी नहीं लिया गया है ।
छत्तीसगढ़ राज्य फेंक न्यूज कंट्रोल तथा स्पेशल मानीटरिंग सेल ने इस संबंध में वायरल ख़बरों को फेक घोषित किया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904