
गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला कोरोना टेस्ट के लिए 400 नग किट नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित आसपास अन्य जांच केंद्रों में कोबिड किट नहीं होने से जांच में कमी आई थी ,लेकिन अब गुंडरदेही के क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद के प्रयास से आज गुंडरदेही अस्पताल में 400 किट उपलब्ध हो गया कल से फिर टीकाकरण में आएगी तेजी इस पूरे मामले को लेकर गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने cg 24 आजतक न्यूज़ को बताया कि गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 400 कीट उपलब्ध हो गया है बहुत जल्द हमारे गुंडरदेही ब्लॉक मे कोरोना जांच मैं तेजी आएगी और उन्होंने और आगे कहा निजी चिकित्सक जो नगर में संचालित है खून जांच केंद्र व क्लीनिक के संचालक ग्रामीण क्षेत्र से कोई भी बीमारी का इलाज कराने वाले लोगों से जांच में जो फीस है उसे निर्धारित कर उचित रेट ले इस संकट की घड़ी में सभी को साथ खड़ा होकर इस महामारी से जंग जीतना है।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रेणुका प्रसन्ना से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया पूरे ब्लॉक में 12 कोविड जांच केंद्र है और समय-समय पर तीन अस्थाई रूप से जांच टीम बनी है जो स्थिति परिस्थिति देखकर गांव में अस्थाई रूप से कैंप लगाकर जांच करते हैं फिलहाल जिला के आधार पर जांच किट उपलब्ध करवाते हैं।
युवा व्यापारी सौरभ चोपड़ा ने कहा कि 3 दिन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही में किट नहीं होने से लोग इधर-उधर भटक रहे थे आखिर जिम्मेदार प्रशासन को इस गंभीर परिस्थिति से निपटने कोविड जांच किट हमेशा उपलब्ध रखना चाहिए।
वरिष्ठ भाजपा नेता अश्वनी यादव ने कहा जितना ज्यादा हो सके किट उपलब्ध करावे और जांच की गति को बढ़ाना चाहिए तभी संक्रमण की संख्या सामने उभर कर आएगा हर दो-चार दिन में किट नहीं होने की समस्या सामने आता है जिससे कॉविड जांच पीछे चल रहा है।
गुंडरदेही क्षेत्र में वैक्सिंन उपलब्ध नहीं होने का समस्या सामने आता है जितना ज्यादा व्यक्ति का टीकाकरण होगा उतने ही लोग सुरक्षित रहेंगे
नगर के वरिष्ठ व्यापारी सुशील जैन ने कहा टीकाकरण सेंटर में और कर्मचारी बढ़ाने की मांग किया उन्होंने आगे कहा अभी जिस जगह में कोरोना जांच होता है उस जगह काफी धूप रहता है ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को बैठने की व्यवस्था छांव अति आवश्यक है अव्यवस्था पर अधिकारी नहीं दे रहा है ध्यान
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904