
बालोद / जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने दल्लीराजहरा एवं देवरीबंगला के अस्पतालों में 5-5 वेंटिलेटर लगाने की मांग की है। उन्होंने कलेक्टर बालोद से लंबी चर्चा कर जिले के अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों की व्यवस्था के संबंध में बात की तथा वैक्सीन लगाने एवं कोविड जांच हेतु पर्याप्त व्यवस्था करने निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ कि प्रदेश सरकार कोरोना संकट से जूझने हर संभव उपाय कर रही हैं। जांच और वैक्सीनेशन में छत्तीसगढ़ सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों मे से एक है। अगर हमें पर्याप्त संख्या में वैक्सीन एक सप्ताह पहले ही मिल जाती तो हम और बेहतर काम कर सकते थे।
जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि भाजपा ने पहले ताली-थाली बजवाई, मोमबत्ती जलाई, पटाखे फोड़े और अब वे गाल बजा रहे हैं। संकट का समय है वे अफ़वाह फैलाना बंद करें। आरोप लगाने से पहले आंकड़े देकर बताएं कि कौन सा भाजपा शासित राज्य छत्तीसगढ़ से बेहतर कर रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ने कलेक्टर बालोंद से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि जिला खनिज संसाधन न्यास निधि से दल्लीराजहरा एवं देवरीबंगला में 5-5 वेल्टीनेटर की व्यवस्था तत्काल करें। जिले के सभी अस्पतालों में पहुंच रहे मरीजों की मदद करें। इन मरीजों में बहुत से गरीब वर्ग के लोग भी हैं उनकी भी सहायता करें।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904