google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ में दिल्ली सरकार की तर्ज पर कंस्ट्रक्शन मजदूरों को 5 हज़ार सहायता राशि दिए जाएं – सन्तोष देवांगन जिला उपाध्यक्ष आप पार्टी

Cg24 आजतक न्यूज़


घर चलना मुश्किल हो गया हैं मजदूरों की :- बिसेशर सिन्हा डोंडीलोहरा विधानसभा अध्यक्ष

आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सन्तोष देवांगन ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में कोरोना का संकट बड़े स्तर पर है । लॉकडाउन भी छत्तीसगढ़ में अब लगातार बढ़ता जा रहा है,जिससे छत्तीसगढ़ के मजदूर वर्ग जो रोज कमाते थे, रोज खाते थे , उनकी जिंदगी पर संकट के बादल छा गए हैं । उनको अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है ।

आम आदमी पार्टी के बिसेशर सिन्हा डोंडीलोहरा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भूपेश सरकार से मैं अनुरोध करना चाहता हूं भूपेश बघेल की सरकार मजदूर भाई बहनों के प्रति संवेदना का भाव रखते हुए दिल्ली की तर्ज पर ₹5000 की एकमुश्त राशि कंस्ट्रक्शन मजदूरों के खाते में डाले ताकि इस कोरोना संकट में वह भी अपने परिवार का पालन पोषण सही तरीके से कर सके ।

दिल्ली आम आदमी पार्टी सरकार ने 2020 और 2021 दोनों समय दिल्ली के कंस्ट्रक्शन मजदूरों को ₹5000 की सहायता राशि मुहैया कराई है ताकि कंस्ट्रक्शन मजदूर भी कोरोना संकट के समय भी अपना गुजारा कर सके । मजदूर अपने मेहनतकश हाथों से बड़े-बड़े निर्माण कार्य करता है राष्ट्र के निर्माण में सहयोग करता है तो सरकार को भी मजदूर वर्ग के लोगों को साथ देना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *