google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

फुलझर में शादी अनुमति 10 लोगों को, मेहमान आये कुल 30, तहसीलदार टीआई ने किया 10, हजार रुपए की चालानी कार्यवाही

गुंडरदेही cg24 आजतक न्यूज़

शादी समारोह में कोई व्यक्ति नियम विरुद्ध कार्य करते हैं तो महामारी एक्ट के साथ-साथ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी होगी।

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू ब्लॉक गुंडरदेही के ग्रामीण क्षेत्र में दूसरे चरण की कोरोना संक्रमण के चेन तोड़ने जिला कलेक्टर के आदेश के पालन करते हुए एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल के मार्गदर्शन में तहसीलदार अश्वन कुमार पूशाम एवं थाना प्रभारी नवल किशोर कश्यप के द्वारा गांव-गांव में जाकर ग्रामीणों को जो क्वॉरेंटाइन में है उसे घर में रहने की हिदायत दी जा रही है वही जो व्यक्ति टीका नहीं लगवाए हैं , जिनका उम्र 45 से 60 वर्ष है उनको टीका लगाने के प्रेरित किए जा रहे हैं ,वहीं ग्रामीणों को धारा 144 एवं लॉकडाउन के नियमों का पालन करवाने व कोरोना संक्रमण से बचने मास्क सेनीटाइज सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार लाउडस्पीकर के माध्यम से गांव-गांव में प्रचार प्रसार कर रहे हैं ।

तहसीलदार शादी समारोह के घर मंडप में पहुंचा तब मेहमान एवं गांव के कुछ लोग खाना खाने बैठा था,वहीं कई लोग बिना मास्क के दिखे ,अधिकारी के टीम देखकर सब मुंह में रुमाल व टावेल लपेटने लगे ।

आज एक अनोखा मामला सामने आए हैं कि गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम पैरी में ग्रामीणों को कोरोना से संबंधित तहसीलदार ने जानकारी दिया ,वही ग्राम फूलझर में शादी समारोह में 10 व्यक्ति का समारोह में शामिल होने अनुमति अनुविभागीय अधिकारी ने दिया था पर आज मौके में तहसीलदार जब शादी समारोह के घर पहुंचा तो 30 व्यक्ति शादी समारोह में रंगे हाथ पकड़ा गया तो तहसीलदार अश्वन कुमार एवं थाना प्रभारी नवल किशोर कश्यप के द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर शादी समारोह के जिम्मेदार व्यक्ति पर ₹10000 की चालानी कार्रवाई की गई आगे उन्होंने कहा समस्त रिश्तेदारों को अपने-अपने घर जाने की बात कही गई है इस कोरोना काल में भी लोग में शादी समारोह में शिरकत हो रहे हैं आगे तहसीलदार अश्वन कुमार ने कहा यदि गुंडरदेही ब्लॉक में कोई भी व्यक्ति सरकार की गाइडलाइन के विरुद्ध काम करें तो संबंधित लोगों सहित नियम तोड़ने वालों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई एवं महामारी एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *