अर्जुंदा प्रदेश भाजपा के आहवान व जिला भाजपा के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में कोरो ना संक्रमण धरना प्रदर्शन किया।भारतीय जनता पार्टी मंडल अर्जुंदा के कार्यकर्ताओं ने भी अपने घरों में धरना देकर सरकार को इस संक्रमण के दौर में भूपेश सरकार के विफलता को उजागर करते हुवे भूपेश सरकार के नाकामी को तख्ती लेकर नारे बाजी की ।जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के सांसदों द्वारा लगातार केंद्र से टेस्ट किट, रेमडेशिवरी इंजेक्शन, को वैक्सीन सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रदेश सरकार को उपलब्ध करा रहे है।लेकिन उसके बाद भी प्रदेश सरकार व्यवस्था बनाने मै विफल रही है। वही महामंत्री जीतू विश्वास गुप्ता व किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर ने कहा कि पूरे प्रदेश में लॉकड़ाउन लगे होने के बाद भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार जिस बस्तर की जमीन पर कुछ दिनों पूर्व जवानों की शहादत हुई वहां असम के विधायक प्रत्याशियों कि मेहमान नवाजी कर रही और पार्टी मनवा कर शहादत का माखौल उड़ा रही है। भाजपा पार्षद चंद्रहास देवांगन व ओसाभ यादव व समाजसेवी राजेश सोनकर ने प्रदेश में क्रिकेट मैच का आयोजन और उनसे भीड़ जुटा कर कोरोना को आमंत्रण देकर जनता की जान जोखिम मै डालने का आरोप प्रदेश सरकार पर लगाया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904