



देवरीबंगला:- छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की अकर्मण्यता व लापरवाही के कारण कोविड 19 का संक्रमण बढ़ने से अस्पतालों में अव्यवस्था,ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी,दवाओ की कमी के कारण मौतों की संख्या बढ़ी है प्रदेश सरकार की इस विफलता के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कोरोना के नियमो का पालन करते हुए आज अपने अपने निवास के सामने भाजपा मंडल अध्यक्ष खेरथा टिनेश्वर बघेल, सांसद प्रतिनिधिहरीश कतझरे ,जिला महामंत्री, किशोरी लाल साहू, जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला,प्रदेश सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा चेमन देशमुख, सह संयोजक प्रदेश मछुआ प्रकोष्ठ शिवकुमार धरमगुड़े , पुष्पलता बघेल, मीडिया प्रभारी विवेक वैष्णव , रामलाल नायक, योगेश्वर शिवना,हेमलाल साहू सहित कार्यकर्ताओं ने अपने निवास से एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904