google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

वेतन कटौती के विरोध में स्वास्थ्य कर्मी कर्मचारियों का वेतन काटना उचित नहीं जसराज शर्मा जिला अध्यक्ष

बालोद .छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष जसराज शर्मा ने कहा कि सीएम सहायता कोष के लिए एकदिन की वेतन कटौती के लिए विरोध करता है।
स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि विपरीत हालात में कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी दिन रात मेहनत कर रहे हैं ऐसे में उनका वेतन काटा जाना उचित नहीं है छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन ने ₹10हजार प्रोत्साहन राशि देने की मांग की है ।कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सरकारी अधिकारी कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटा जा रहा है जो कि अनुचित है जो कि बिना स्वेच्छा से की जा रही छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ कटौती का विरोध करता है जिला अध्यक्ष जसराज शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी विषम परिस्थितियों में बिना सप्ताहिक अवकाश के एस्मा कानून के साए में अपने अपने परिवार के जान को जोखिम में डालकर दूरस्थ स्थानों में आना-जाना कर अनवरत कार्य कर रहे हैं ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की वेतन काटना अप्रसांगिक एवं कर्मचारियों को आर्थिक रूप से कठिनाई का सामना करने वाला होगा जिससे कर्मचारियों के ऊपर आर्थिक एवं मानसिक बोझ बढ़ जाएगा जिसका सीधा प्रभाव कर्मचारियों के कार्य क्षमता एवं जनता के स्वास्थ्य के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रभाव पड़ेगा अतः संघ मांग करता है कि बिना सहमति के कर्मचारियों का अप्रैल माह का वेतन एक दिन का ना काटा जाए तथा दिवंगत कर्मचारियों को 50 लाख. अनुग्रह राशि तथा परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देकर स्वास्थ्य कर्मचारियों को 10हजार प्रोत्साहन राशि प्रति माह दी जाए जिला अध्यक्ष जसराज शर्मा ने मांग की है कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिहदेव जी कर्मचारी हित में त्वरित कार्यवाही करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *