google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोरोना महामारी से निजात दिलाने जनता को तत्काल राहत दिलाएं भूपेश सरकार – अखिलेश सोनी

रायपुर :- भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने आज अपने निवास के समक्ष कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध पट्टीका लेकर धरना दिया l लगातार प्रदेश में कोरोना के बढ़ते हुए रफ्तार व प्रदेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा लगातार कोरोना मरीजों की अनदेखी व इलाज में घोर लापरवाही के विरोध में आज पूरे प्रदेश भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा धरना दिया गया l प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देश अनुसार किए गए इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश के सभी पदाधिकारी सभी कार्य समिति सदस्य जिला पदाधिकारी जिला कार्यसमिति सदस्य व सभी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता अपने घरों के सामने धरना देकर नींद में सोए हुए कांग्रेस सरकार को जगाने का प्रयास किया l ज्ञात हो कि गत 23 अप्रैल को प्रदेश पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक रखी गई थी जिसमें प्रदेश प्रभारी, संभाग प्रभारी और जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी भी उपस्थित हुए थे।

बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी द्वारा कहा गया था कि कांग्रेस सरकार के द्वारा प्रदेश में कोरोना मरीजों के इलाज में लापरवाही किया जा रहा है। कोरोना मरीजों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल रही है। ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर, जीवन रक्षक दवाइयां रेमडेशिविर जैसे इंजेक्शन भी मरीजों को उपलब्ध नहीं करा पा रही है। साथ ही रेमडेशिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी भी हो रही है। जिसे रोकने में सरकार असफल हो रही है। इलाज के अभाव में कोरोना मरीजों की मौत हो रही है।
सरकार कोरोना महामारी को रोकने में विफल हो गई है। जिसे लेकर आज भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा 24 अप्रैल को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक अपने-अपने घरों के बाहर बैनर, पोस्टर सहित झंडा लगाकर धरना दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *