कांग्रेस नेता रतिराम कोसमा द्वारा सांसद मोहन मंडावी के लापता होने की बात कहते हुवे सांसद की सक्रियता पर सवाल उठाने को लेकर सांसद प्रतिनिधि जीतू विश्वास गुप्ता ने कोरोना काल के इस संकट की घड़ी में ऐसे दलगत बयान जारी कर ओछी राजनीति करने वाले कोसमा को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुवे कहा कि या तो कोसमा जी को जानकारी का आभाव है। या तो फिर कोसमा सांसद पर टिपण्णी कर कांग्रेस पार्टी में व कांग्रेस के आलानेताओं के आगे अपना नंबर बढ़ाने के लिए उन्हें ऐसे बयानबाजी वाली राजनीति का सहारा लेना पड़ रहा है। चाहे जो भी हो मै उन्हें बताना चाहूंगा कि जबसे यह संक्रमण आया है। तब से लेकर अब तक कि सांसद निधि लगभग 5 से 7 करोड़ रुपए आम जनता के टीका के लिए व 1 करोड़ रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष में देने के साथ साथ प्रति माह कई महीनों से लेकर अब तक 60000 रुपए की राशि भी सांसद मोहन मंडावी लोगो के स्वास्थ्य के उपकरणों के लिए देते आ रहे है। रही बात सक्रियता की तो क्षेत्र में उनका अब तक दौरा लगातार जारी है। कल भी शिकायत मिलने पर जिले के गुरूर विकासखंड में उन्होंने कोविड़ सेंटर का औचक निरीक्षण किया। व सक्षम अधिकारियों के साथ विश्राम गृह में बैठक कर व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ साथ जरूरी निर्देश दिए। यही नहीं लगातार आम जनता भी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दूरभाष के माध्यम से सुबह से लेकर देर रात तक सीधे संपर्क करते है।जनता को होने वाली समस्या से निजात दिलाने व जिले में कोविड सेंटरों की स्थापना और व्यवस्था के लिए सांसद लगातार कलेक्टर और जिला स्वास्थ्य अधिकारी से बात कर आम जनता को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके इसके लिए लगातार प्रयासरत है।श्री कोसमा को बताना चाहूंगा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन, कोवैक्सिन,और जांच किट जैसे स्वास्थ्य उपकरण की उपलब्धता को लेकर प्रदेश के सभी सांसद के सामूहिक प्रयासों से अब तक व्यवस्था सुचारू रूप से बनी हुई है। ये बात अलग है कि यहां की प्रदेश सरकार के नाक के नीचे आवश्यक स्वास्थ्य सामग्रियों की कालाबाजारी को रोक पाने में प्रदेश सरकार विफल रही है। जिस पर श्री कोसमा कुछ कह पाने की स्थति में नहीं है। सांसद के लापता होने की बात कहने वाले कोसमा पहले ये बताए कि जिस विधानसभा में वो निवासरत है वहां से विधायक महिला एवं बाल विकास मंत्री है। वो कल शुक्रवार से पहले जिले मे या विधान सभा में कितने जगह का दौरा किये है ?
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904