google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गरीब बेटी की शादी हो सके इसलिए संजय बैस व रामजानकी समिति के सदस्यों ने सामूहिक सहयोग से किया धन संग्रह परिवार को दिए 21000 हजार रुपये

कुसुमकसा :- दल्ली राजहररा क्षेत्र के ग्राम कुसुमकसा में एक गरीब परिवार की बेटी की शादी सबके सहयोग से होगा जनपद सदस्य संजय बैस व राम जानकी सेवा समिति द्वारा इस परिवार की बेटी की शादी के लिए जन सहयोग से धन एकत्र किया गया और इस परिवार को 21000 दिए गए। आर्थिक मदद पाकर बेटी के मां के आंसू छलक पड़े। वह इसलिए क्योंकि बेटी का पिता बीमार है।उनका कुछ वर्षों से इलाज चल रहा है। इलाज में बहुत राशि खर्च हो चुका हैं। ऐसे में परिजनों ने अपनी परेशानी क्षेत्र के जनपद सदस्य संजय बैस को बताया। फिर राम जानकी सेवा समिति द्वारा तय किया गया कि हम बेटी की शादी में मदद करेंगे और सबसे जितना हो सकेगा करेंगे इसके बाद बेटी की शादी के लिए सदस्यों ने आपस में चंदा करना शुरू किया। अन्य लोगों से भी सहयोग मांगा गया। देखते देखते ही 21000 ( इक्कीस हजार रुपये ) एकत्र हो गए। जिसको उक्त परिवार को सौंपा दिया गया। गरीब किसान लखन किरेन्द्र की बेटी नीलम की शादी 25 अप्रैल को है। किसान के घर में बरात आने वाली है। घर पर मंडप सजा है। पर पैसों की कमी से शादी में अड़चन आ आ रहा था। ऐसे में मसीहा बनकर जनपद सदस्य सहित उनके साथियों ने मदद की। पैसे के अलावा उपहार गृहस्थी के लिए बर्तन भी दान किए गए। मदद पाकर किसान का परिवार खुशी के मारे रो पड़ा। इस पहल में राम जानकी सेवा समिति के संरक्षक व जनपद सदस्य संजय बैस सहित अध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा, उपसरपंच दीपक यादव, नितिन जैन, कमल कांत साहू, मनीष जैन, मनीष जेठवानी, दिनेश जैन, देवराज जैन सहित अन्य साथियों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *