इस बात की जानकारी जब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कलेक्टर को हुई तो जिला कलेक्टर ने इस मामले पर नाराजगी भी जताई है
गुंडरदेही cg24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही मुख्यालय में संचालित जनपद पंचायत के लगभग 30 अधिकारी कर्मचारी अभी तक टिका नहीं लगवाए हैं। केंद्र राज्य एवं जिला प्रशासन के आदेश की अवहेलना करते हुए अब तक जनपद पंचायत के लगभग 30 अधिकारी-कर्मचारी को टीका नहीं लगा है ,ऐसे में जिला प्रशासन के लक्ष्य को कैसे पूरा किया जा सकता है। आखिर जिम्मेदार टीकाकरण को लेकर क्यों लापरवाही बरत रहे है।
बढ़ते कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए जनपद पंचायत गुंडरदेही के अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी के टीकाकरण लगाने हेतु शेष पाया गया है उक्त संबंध में बालोद कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अनुभागीय अधिकारी को शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा किया गया है जनपद पंचायत गुंडरदेही के अधिकारी कर्मचारी बहुत अधिक संख्या में टीकाकरण होना शेष पाया गया है, जिनके कारण जनपद पंचायत गुंडरदेही के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नाराजगी ने जाहिर करते हुए आगे जिला कलेक्टर को जानकारी दिया गया अधिकारी कर्मचारी को तत्काल टीकाकरण कराए जाने पश्चात जिला बालोद को जानकारी प्रेषित किया गया है।
आखिर जिम्मेदार टीका नहीं लगवाए हैं ,तो क्या ग्रामीण क्षेत्र में टीका नहीं लगवाने वाले आम नागरिकों को कैसा प्रेरित करेंगे, कैसे भरोसा दिलाएंगे, यह तो प्रशासन पर ही सवाल खड़े हो रहा है।
अब तो गुंडरदेही क्षेत्र में टीकाकरण को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं ,आखिर राजस्व विभाग के संयुक्त टीम गांव गांव में टोली बनाकर टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं, पर विभागीय अधिकारी कर्मचारी ही टीका लगवाने में पीछे हैं क्यों ?
टीका नहीं लगाने वालों में से मनरेगा विभाग सब इंजीनियर पंचायत सचिव एवं जनपद कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी भी शामिल है
जनपद सीईओ ने कलेक्टर जिला पंचायत सीईओ अनुविभागीय अधिकारी को इसकी जानकारी पत्र व्यवहार से किया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904