google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मिली अनुमति अब पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष/पार्षद/एल्डरमेन कोविड 19 हेतु उपकरण व आवश्यक सामग्री क्रय कर सकते है।

नगर पंचायत अध्यक्ष डौण्डी लोहारा श्रीमती लोकेश्वरी साहू ने इस अनुमति पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल,विभागीय मंत्री शिव डहरिया,सहित क्षेत्रीय विधायक व मंत्री अनिला भेडिया को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

बालोद जिले के कई निर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों ने निधि से उपकरण व समान लेने की अनुमति देने की मांग की थी जिसे आज नगरीय प्रशासन विभाग के तरफ से एक आदेश जारी किया गया है। जिसमे श्याम पटेल कार्यपालन अभियंता (अनुदान) नगरीय प्रशासन एवं विकास छत्तीसगढ़, अटल नगर नवा रायपुर ने पत्र जारी कर समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद्‌ (जामुल,खैरागढ़,बैकुंठपुर व शिवपुरचरचा को छोड़कर) नगर पचायत (मारे.कोंटा,मैरमगढ़.भोपालपट्नम,नरहरपुर व प्रेमनगर को छोड़कर) आदेश जारी कर दिया है। व कहा है कि वर्तमान में नोवल कोरोना वायरस (कौविड 19) संक्रमण के तीव्र विस्तार के रोकथाम एवं जनसामान्य को राहत पहुचाने को दृष्टिगत रखते हुए सहानुभूति पूर्वक विचार कर नगर पालिका परिषद्‌ व्‌ नगर पंचायतों में “अध्यक्ष/पार्षद/ एल्डरमेन निधि“ से संक्रमण के रोकथाम हेतु जरूरी उपाय करने एवं सुसंगत उपकरण तथा अन्य आवश्यक सामग्री नियमानुसार क्रय करने की अनुमति प्रदान की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *