google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

लोग महामारी से परेशान हैं और भाजपाई अपने घरों में धरना दे रहे ,समय राजनीति करने का नहीं :- संजय साहू कांग्रेस नेता

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही नगर सहित प्रदेश भर में भाजपाइयों ने कल एक दिवसीय घर में धरना प्रदर्शन को लेकर, कांग्रेस के पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजय साहू ने कटाक्ष करते हुए कहा इस भयानक कोरोना महामारी में भाजपाई धरना प्रदर्शन ना करें बल्कि इस समय हाथ बढ़ाने का है, अच्छे मानसिकता अच्छे सोच रखकर क्वॉरेंटाइन सेंटर एवं कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों तक सेवा करने का मौका मिला है,, भाजपाई दलगत राजनीति से उठकर सेवा भाव में जरा सोच कर देखें, केंद्र के मोदी सरकार वैक्सीन राज्य सरकार को पैसे में दे रहे हैं ,पर वादा निभाने वाले छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के जनता को मुफ्त में टीकाकरण करेंगे ,यह फैसला ऐतिहासिक है ,भाजपाई धरना प्रदर्शन करना बंद करें कोरोना काल के बाद 24 घंटा धरना प्रदर्शन करें कोई फर्क नहीं पड़ेगा ,इस समय राजनीति करने का नहीं सेवा करने का मौका मिला है

हर मोर्चे पर कांग्रेस सरकार काम कर रही है ,विपक्ष मे है तो विपक्ष का भूमिका निभाए गंदी राजनीति का नहीं।

आगे संजय साहू ने कहा भाजपाई अपना दिमाग से उतार दे कि कांग्रेस की सरकार काम नहीं कर रहे हैं भारत देश में छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जो किसान के हित में निर्णय ले रहे हैं , प्रदेश भर में हर ब्लॉक स्तर पर क्वॉरेंटाइन कोविड सेंटर बना है , इसके अलावा क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद के प्रयास से देवरी बांग्ला में ऑक्सीजन युक्त कोबिट सेंटर का सुविधा क्षेत्रवासियों को मिल रहा है इसके अलावा विधायक हर क्वॉरेंटाइन सेंटर जिला मुख्यालय सहित पूरे विधानसभा में सघन दौरा कर रहे हैं आखिर भाजपाई कहां गए हैं किस पीड़ित लोगों से मुलाकात किया यह तो बताएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *