google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ग्राम गैंजी में शिविर लगाकर मिले लक्ष्य को प्राप्त किया गया ग्राम के 120 लोगो को लगा टिका

डौंडीलोहारा :- रविवार को ग्राम पंचायत गैंजी में कोविड-19 के बचाव के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें टीकाकरण के सहायक नोडल अधिकारी गौतम सिन्हा ने एसडीएम ऋषिकेश तिवारी के दिशा निर्देश व सीईओ दीपक ठाकुर के मार्गदर्शन में 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने गलियों का भ्रमण किया। जहां ग्राम पंचायत के पंचगण, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पटेल, कोटवार , एडीईओ अजय कुमार सहित ग्राम भ्रमण कर टीकाकरण स्थल में आने की अपील किया। टीकाकरण से छूटे व्यक्तियों के सुनी सुनाई अफवाहों को दूर कर उनको आश्वस्त कर टीकाकरण कक्ष में प्रवेश दिलाकर टीकाकरण कराया। पंचायत सचिव टूमन भालेंद्र ने सक्रियता दिखाते हुए लगातार वार्ड पंचों के साथ समन्वय बनाकर लोगों को टीकाकरण के लिये प्रेरित करते नजर आये। स्वास्थ्य विभाग से टीकाकरण के लिए पहुंचे जानकी भुआर्य, रीना ढालेन्द्र, कमला वर्मा ने अपनी टीम के साथ बड़े मुस्तैदी से टीकाकरण करती नजर आयी। पल पल की जानकारी लेते हुए एसडीएम ऋषिकेश तिवारी ने सहायक नोडल अधिकारी गौतम सिन्हा को शतक पूरा करने का टारगेट दिया था। जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए प्लांनिग कर 120 व्यक्तियों का टीकाकरण कराकर कीर्तमान हासिल करने पर एसडीएम तिवारी ने पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए ग्राम पंचायत गैंजी जैसे जागरूकता सभी ग्राम पंचायतों में लाने की बात कही। अफवाहों को दरकिनार करते हुए गैंजी के ग्रामीणों ने टीकाकरण में भाग लेकर मिसाल प्रस्तुत किया है जो कि काबिले तारीफ है। सीईओ दीपक ठाकुर ने कहा कि अफवाहों को दूर करने हमारी टीम लगातार ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर रही है। जिसका सकारात्मक परिणाम अब देखने को मिल रहा है। ग्राम पंचायत गैंजी के ग्रामीणों ने जागरूकता के साथ आर्दश प्रस्तुत किया है तथा सचिव टूमन भालेंद्र ने सक्रिय भूमिका निभाया है ये सभी बधाई के पात्र है। सहायक नोडल अधिकारी गौतम सिन्हा ने कहा कि एक दिन पूर्व से एसडीएम व सीईओ से मिले टारगेट को पूरा करने कार्ययोजना बनाया गया था। जिसमें ग्रामीणों का विशेष सहयोग मिला जिससे लक्ष्य से अधिक 120 व्यक्तियों का टीकाकरण कराने में सफलता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *