डौंडीलोहारा भूपेश सरकार द्वारा मई जून का पीडीएस दुकानों से बीपीएल परिवार को निशुल्क अनाज वितरण करने का निर्णय मुख्यमंत्री ने लिया है वह स्वागत योग्य है भूपेश बघेल मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत उपाध्याय विद्या शर्मा ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री है जिन्होंने आमजन मानस की भावनाओं के अनुरूप छत्तीसगढ़ी संस्कृति की सजोने का कार्य कर रहे हैं तथा गरीब युवाओं के भावनाओं के अनुरूप निर्णय ले रहे हैं छत्तीसगढ़ की प्रमुख त्योहारों तीजा पोला में अवकाश तथा सभी समाज के भावना अनुसार कार्य कर रहे हैं वह सराहनीय है वर्तमान में कोरोना संक्रमण हेतु तेजी से उपकरण ऑक्सीजन कोरोना किट व्यवस्था एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था की जा रही है बालोद जिले में आरटी पीसीआर जांच लैब की स्वीकृति देना शामिल है लैब खुलने से जांच रिपोर्ट मिलने में सुविधा होगी प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार कोरोना काल में गरीब परिवार को दो माह का राशन निशुल्क देकर बड़ा निर्णय लिया है जिससे गरीब परिवार को राहत मिलेगी जिसमें मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गयाहैं तथा श्रीमती शर्मा ने कहा कि मंत्री अनिला भेड़िया एवं संगीता भैयालाल सिन्हा बालोद कुंवर निषाद गुंडरदेही विधायक गण तथा जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर अपने क्षेत्र में सक्रियता के साथ आम जनता की समस्याओं को समझ कर तेजी से कार्य करने में लगे हैं जो बधाई के पात्र हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904