गुंडरदेही के वरिष्ठ भाजपा नेता व जिला भाजपा के सक्रिय महामंत्री प्रोमद जैन ने आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष के द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष को गुलाब फूल भेंट करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी व कहा कि कांग्रेस के लोगों को मोदी जी को धन्यवाद देना चाहिए जो 60 साल से ऊपर और 45 साल के लोगों को वैक्सीन निशुल्क में छत्तीसगढ़ शासन को उपलब्ध कराया है। धन्यवाद देने के बजाय इस प्रकार से जो नौटंकी कर रहे हैं उसका कोई मतलब नहीं है। और मोदी जी निश्चित तौर पर पूरे हिंदुस्तान में जिस प्रकार से देसी वैक्सीन देश के वैज्ञानिकों द्वारा जो वैक्सीन बनाया है। इसके लिए धन्यवाद देना चाहिए इसको छोड़ कर के जो नौटंकी कर रहे हैं। इसका कोई मतलब नहीं है। पूरे हिंदुस्तान में मोदी जी एक ही रेट पर सभी प्रदेश को नियम के तहत वैक्सीन उपलब्ध कराएंगे वही लगभग 50 प्रतिशत से ऊपर जो छत्तीसगढ़ सरकार को निशुल्क में वैक्सीन दिया उसके लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद देना चाहिए कांग्रेस को वही सरकार को भी धन्यवाद देना चाहिए मोदी जी को और इस प्रकार से जो रेट की बात कर रहे हैं वह गलत है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904