
दल्ली राजहरा :- नगर के कोविड जांच केंद्रों की अव्यवस्था को लेकर नागेंद्र चौधरी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा महेंद्र पिपरे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुसूचित जाति मोर्चा एवं राकेश द्विवेदी मंडल महामंत्री ने अनुविभागीय अधिकारी के नाम से ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के अवधि को बढ़ाया जा रहा है ताकि कोरोनो पे लगाम लगाया जा सके किंतु स्वास्थ विभाग द्वारा नगर के जांच केंद्रों में सही मात्रा में किट ना भेजने के कारण रोज बहुत से मरीजो की जांच नही हो पा रही है। नगर के दोनों जांच सेंटर में एंटीजन किट की कमी होनी की बात कही जा रही है जिस कारणवश लोगो की जांच नही हो पा रही है। इस पूर्व में भी लगतार 2 3 दिन किट अनुपलब्ध होने के कारण जांच नही हुई थी जिसकी शिकायत अधिकारियों से की गई थी। चिकलकसा एवं माइंस ऑफ़िस के पास स्थित दोनों ही सेंटर में एंटीजन किट की पूर्ति नही हो पा रही है, जांच ना होने के कारण स्वास्थ और बिगड़ने का डर बना हुआ है। आरटीपीसीआर द्वारा किये जा रहे जांच के रिपोट भी 6 से 7 दिनों में आ रहे है। जिला प्रशासन द्वारा अन्य जिलों के आदेशों के हिसाब से बालोद जिला का आदेश भी जारी कर दिया जाता है पर साथ मे गाइडलाइंस का पालन हो रहा है या नही और ना ही किसी भी प्रकार का एक्शन प्लान तैयार किया जाता है। स्वास्थ विभाग की अड़ियल रवैया का ही नतीजा है कि बार बार जनप्रतिनिधियों और आम जनता द्वारा मांग करने के पश्चात भी जांच केंद्रों की सुविधा को लेके कोई ठोस कदम नही उठाया गया। बालोद जिला के सत्ता पक्ष के नेताओ को अपने जिला की समस्या का निवारण करना चाहिए पर ऐसे समय मे वो केंद्र सरकार को कोसने और राजनीति करने में लगी हुई है। ज्ञापन देते हुए नागेंद्र चौधरी ने कहा स्वास्थ विभाग जल्द इस ओर ध्यान दे और इस समस्या का समाधान करे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904