google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोविड-19 के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु रेडक्रॉस सदस्य/वालेंटियर्स करें हर सम्भव सहयोग – सुश्री अनुसुईया उइके

राज्यपाल ने किया आह्वान

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन ने कलेक्टरों को कोविड रोकथाम व जनजागरूकता के लिए लिखा पत्र

रायपुर आजतक न्यूज

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने  इंडियन रेडक्रास सोसायटी के वालंटियर्स को कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए सहयोग करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी आपदा के समय हमेशा जरूरतमन्दो  की मदद करता रहा हैं। इनके वालंटियर्स दवाई, भोजन तथा अन्य किसी भी सेवा कार्य से पीड़ित लोगों की मदद कर रहे हैं। रेडक्रास वॉलंटियर्स इस संकट के समय पीड़ितों  तथा उनके परिजनों की हरसंभव मदद करें। साथ ही जनजागरूकता अभियान चला कर लोगो का आत्मबल बनाये रखें।

राज्यपाल के निर्देश पर सोसायटी के चेयरमेन श्री सोनमणि बोरा ने छत्तीसगढ़ के सभी कलेक्टरों एवं अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, समस्त जिला शाखाओं को पत्र लिखा है। इसमें कोविड-19 के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम से संबंधित कार्यों एवं लाकडाउन के दौरान जिला स्तरीय रेडक्रॉस सदस्य/वालेंटियर्स का सहयोग प्राप्त करने के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं।

        पत्र में उल्लेखित है कि नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु राज्यपाल सह अध्यक्ष, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार आवश्यक कदम उठाये जाने के निर्देश दिए गए है। विश्व में रेडक्रॉस सोसायटी आपातकालीन परिस्थितियों में मानव सेवा के उद्देश्य पर कार्य करने वाली संवैधानिक एवं अग्रणी संस्था है। रेडक्रॉस वालेंटियर्स न सिर्फ शांतिकाल में अपितु आपातकालीन परिस्थितियों में भी कार्य करने हेतु प्रशिक्षित एवं प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *