

डौण्डी लोहारा :- विकासखण्ड के ग्राम भीमपुरी में आज दोपहर को अचानक हवा के साथ लगभग 1 घण्टा बारिश हुई व खूब ओले भी गिरे ग्रामीणों की माने तो अचानक हुई बारिश में सबसे ज्यादा बर्फ के ओले गिरे जिससे गांव की सड़कें बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है।

ग्राम के टेकेश्वर साहू व बंजारी के बसंत प्रजापति ने बताया कि आज तक हम लोगो ने इतना बर्फबारी नही देखा था जो आज गांव में हुआ है। चारो तरफ बर्फ के ओले ही नजर आ रहे है। खेत ,सड़क,घर का आंगन सब तरफ बर्फ ही बर्फ पड़ा है।





CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904