google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर/विधायक के निरीक्षण करने व व्यवस्था बनाने निर्देश देने के 24 घण्टे के अंदर ही खलारी सेंटर में भर्ती शिक्षक की हुई मौत

शिक्षक 24 घंटा पहले हुआ था भर्ती खलारी के आइसोलेट सेंटर में 48 वर्ष के शिक्षक की मौत, सांस लेने में था तकलीफ

बालोद/गुंडरदेही :- गुंडरदेही के खलारी सेंटर में कल देर शाम को भरदाकला निवासी एक 48 वर्ष के शिक्षक की मौत हो गया बताया जा रहा है। कि भर्ती शिक्षक को सांस लेने में तकलीफ हो रहा था व उसको ऑक्सीजन दिया जा रहा था । गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर भरदाकला मे अस्थाई निवास रखने वाले एक 48 वर्ष के शिक्षक जो जिला राजनांदगांव के कुमहालोरी गांव में पदस्थ था, वह मूल निवासी डौंडीलोहारा विधानसभा के राघोनवागांव के थे स्वास्थ्य विभाग से जानकारी के अनुसार 48 वर्ष के शिक्षक 25 अप्रैल को शाम 4:00 बजे अर्जुंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना का जांच करवाया था उसके बाद इसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया वही शाम 6: बजे 25 अप्रैल को गुंडरदेही खलारी आइसोलेशन सेंटर में भर्ती हुए था 1 दिन बाद यानी क्वॉरेंटाइन सेंटर में 24 घंटा ऑक्सीजन लेकर काम चला रहे थे फिर 26 अप्रैल शाम 6: बजे उन्होंने खलारी के आइसोलेट सेंटर में उनका निधन हो गया

जिम्मेदारों ने किया था निरीक्षण :-25 अप्रैल को शाम को मृतक शिक्षक उसी खलारी सेंटर भर्ती हुए थे जहां उसी दिन बेहतर व्यवस्था बनाने जिला के कलेक्टर,क्षेत्र के विधायक सहित स्थानीय अधिकारी ने सेंटर का निरीक्षण भी किया था व व्यवस्था बनाने ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था के निर्देश दिए गए थे।

सेंटर का निरीक्षण करते कलेक्टर व विधायक व अधिकारी

सवाल जो सामने आ रहा :- खलारी सेंटर में 25 की शाम को ही भर्ती हुए शिक्षक को एक दिन के अंदर ही सांस लेने में दिक्कत हो रहा था तो उसे उचित इलाज के लिए पाकुरभाठ सेंटर या बालोद कोविड सेंटर में क्यों नही भर्ती किया गया आखिर गम्भीर होते मामले को ऐसे आइसोलेशन सेंटर में ऑक्सीजन लगाकर क्यों रखा गया था

गुंडरदेही के थाना प्रभारी रोहित कुमार मालेकर ने कहा कल रात को लगभग 9:00 बजे जानकारी प्राप्त हुआ कि कोरोना से एक व्यक्ति का मौत हो गया है तो उनके गांव में किसी शादी समारोह के कारण उनके मृत शव को गांव ले जाना उचित नहीं समझा इसलिए उनकी करोना शव को मर्च्युरी में रखा गया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री अश्वनी यादव ने प्रशासन से मांग किया कि हर हाल में खलारी के क्वॉरेंटाइन सेंटर में एक एमबीबीएस डॉक्टर की जरूरत है। जो है कोरोना मरीज सांस लेने में दिक्कत हो रहे मरीजों का समय में उपचार कर सके जिन को सांस लेने में तकलीफ है उसे कोविड अस्पताल जिला मुख्यालय बालोद में ही रिफर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *