google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत आज गुण्डरदेही स्वास्थ्य केन्द्र में जिला महामंत्री प्रमोद जैन व कार्यकर्ताओं ने फलों का वितरण किया


गुंडरदेही :- सेवा ही संगठन है कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री प्रमोद जैन व साथ में भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ केशव साहू , आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भाई सुरेश सोनी और सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष भाई वीरेंद्र साहू भारतीय जनता पार्टी के विकास जैन पार्षद गण एवं प्रमुख कार्यकर्ताओ ने आज नगर के हॉस्पिटल में जाकर मरीजों को फल का वितरण किया गया मास्क वितरण किया गया और सूखा राशन के लिए भी पूछा गया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार और एसडीएम के माध्यम से ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रसन्नो

एवं वहां के डॉक्टरों को मरीजों को भाप लेने के लिए भाप की मशीन दी गई। साथ में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आक्सिमीटर भी उपलब्ध कराया और सेवा के माध्यम से लोगों को जितना हो सके आज पूरे गुण्डरदेही क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी मंडल में अनेक कार्यकर्ताओं ने सेवा की भावना से सूखा राशन और फल का वितरण हॉस्पिटल में जाकर किया है।

जिला महामंत्री प्रमोद जैन ने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। और आगे भी हम सब मिल कर के सेवा ही संगठन है कि भावना से कार्य करते हुए जरूरतमंद लोगो की मदद करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *