गुंडरदेही cg24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही मुख्यालय से लगा हुआ ग्राम रंगकठेरा के शासकीय जमीन पर लगभग 150 ट्रैक्टर के अवैध रूप से रेत रखने का मामला कलेक्टर तक पहुंचा।

गुंडरदेही के जीवन दायिनी तांदुला नदी से लगातार रेत माफियाओं के द्वारा रेत का अवैध परिवहन रातों-रात किया जा रहा है वही रेत माफियाओं के द्वारा गुंडरदेही के एफसीआई गोदाम एवं मनरेगा के तहत बने धरसा रोड एवं रंगकठेरा की घना आबादी के बीच लगभग 200 ट्रिप रेत का अवैध भंडारण किया गया ,वही कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करते हुए रेत माफियाओं के द्वारा स्टॉक रखे हैं ।जो बरसात में आसानी से आम लोगों को एक ट्रैक्टर रेत का कीमत 4000 में बेच सकें ।मामले में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने खनिज विभाग को कार्यवाही के लिए भेजा था जिसमें खनिज विभाग के अधिकारी सुशांत सिंह सोनी अशोक कुमार गुप्ता एवं ग्राम पंचायत के सरपंच सरपंच पति ग्राम के कोटवार के बीच 2 घंटे तक जबरदस्त घटनास्थल पर ड्रामा चला
रेत का अवैध स्टॉक का वीडियो कलेक्टर के पास पहुंचा तो कलेक्टर ने खनिज विभाग को कार्यवाही के लिए भेजा खनिज विभाग के अधिकारी ने पंचनामा बनाकर सरपंच को अवैध भंडारण रेत को सुपुर्द देना चाह रहे थे, पर सरपंच पति नरेश साहू एवं सरपंच इंद्रानी साहू एवं ग्राम के कोटवार का कहना है ,कि पूर्व सरपंच के द्वारा भी ऐसी कार्यवाही में 57 ट्रिप रेट का खनिज विभाग ने पंचनामा कर सुपुर्द किया था जिसका आज तक ना कोई कार्यवाही हुआ ना कोई जांच हुई अंत में रेत को रेत माफिया ने पूरा चोरी कर ले गया जिसका आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई, तब ग्राम पंचायत के सरपंच पति नरेश साहू एवं ग्राम के कोटवार खनिज विभाग के द्वारा पंचनामा किया गया अवैध रूप से भंडारा रेत को वर्तमान सरपंच ने अपने सुपुर्द में नहीं लिया।
इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद को जानकारी देने के बाद उन्होंने कहा कि इस आपदा में भी लोग अवसर ढूंढ रहे हैं ऐसे रेत माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही होना चाहिए
भाजपा जिला महामंत्री प्रमोद जैन ने कहा आखिर सरकार को टैक्स देने अधिकारी अवैध रूप से भंडारण रेत को नीलामी करे या समाज हित में मंदिर निर्माण में उस रेत का उपयोग किया जाए
अवैध भंडारण के मामले में ग्राम पंचायत रंगकठेरा के सरपंच श्रीमती इंदिरानी साहू का कहना है रेत माफियाओं के द्वारा निकाला गया रेत को जनहित में सरकार और शासन प्रशासन को निर्णय लेना चाहिए ,क्योंकि रेत माफिया छोटे कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि का बात नहीं मानते आखिर प्रशासन सरपंच को सुपुर्द में दे रहे हैं, तो हमें उस रेत को आगे निर्माण कार्य में लगाने का भी अनुमति दें तभी हम सुपुर्द मे लेंगे।
खनिज विभाग के कार्यवाही करने के लिए पहुंचे खनिज अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि हम पंचनामा कर आ गए हैं आगे हमारे द्वारा कार्यवाही के लिए सरपंच को सुपुर्द में दे रहे थे तो लेने से इनकार किया इसलिए हमारे विभाग के जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा कलेक्टर को ध्यान आकर्षण करवा दिए हैं ।आगे के निर्णय जिला कलेक्टर के हिसाब से कार्यवाही होगा।
रेत का अवैध भंडारण को लेकर तहसीलदार अश्वन कुमार पूशाम ने कहा कि बहुत जल्द उस रेत को पीडब्ल्यूडी के माध्यम से निर्माण कार्य के लिए उच्च अधिकारी से मार्गदर्शन लेकर उठवा लेंगे आगे बात कर रहे हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904