google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ग्राम पंचायत अडबंधा पंचायत सचिव द्वारा गलत जानकारी सोशल मीडिया में देने पर कार्यवाही की मांग


कस्तुरी साहू बलोदा बाजार cg24 आजतक


बालोदा बाजार (सिमगा) ग्राम पंचायत किरव‌ई के रहने वाले लिलेश्वर दास मानिकपुरी उर्फ रवि दास मानिकपुरी पंचायत सचिव ग्राम पंचायत अडबंधा जनपद पंचायत सिमगा जिला बालोदा बाजार भाटापारा छत्तीसगढ़ के द्वारा जनपद पंचायत ग्रुप में अपने मोबाइल से जिसमें रवि लिखा है फर्जी एस एम एस कर ग्राम पंचायत किरव‌ई के विरुद्ध वाट्स अप किया गया है वाट्स अप ग्रुप में ग्राम पंचायत किरव‌ई सरपंच एवं उनके रिश्तेदारों,व उपसरपंच, समस्त पंचायत प्रतिनिधि 8-10 लोगों के साथ कोरोना पाज़िटिव है कहकर गांव में घुम रहे हैं ऐसा एस एम एस वाट्स अप ग्रुप में किया गया है ग्राम पंचायत किरव‌ई एवं सरपंच की छवि को खराब करने की कोशिश किया गया है जिसमें सरपंच एवं उपसरपंच सचिव व सभी पंचायत प्रतिनिधि में रोष है इसकी शिकायत थाना प्रभारी, अनुविभागीय अधिकारी, जनपद पंचायत के सीईओ से लिलेश्वर दास मानिकपुरी को सचिव पद से बर्खास्त करने की मांग की गई है
ज्ञात हो कि इस कोरोना काल में इस प्रकार कि कृत्य से ग्राम पंचायत किरव‌ई में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती है
अतः शासन, प्रशासन को अवगत कराते हुए सचिव लिलेश्वर दास मानिकपुरी को कोरोना एक्ट की धारा लगाने की मांग किया गया है लिलेश्वर दास मानिकपुरी अन्य ग्राम पंचायत अडबंधा का सचिव पद पर है ना की ग्राम पंचायत किरव‌ई में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *