Cg24 आजतक न्यूज
समीपस्थ ग्राम बड़गांव में आज दिनांक 2 मई को कोरोना वायरस संक्रमण टेस्ट के लिए शिविर हल्बा भवन में लगाया गया था जिसमें ग्राम बड़गांव सरपंच दीपक ठाकुर ने बताया कि गांव में दिनों दिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा बीएमओ विनोद चोरका से अनुरोध करके शिविर लगाने के लिए बोला गया जिसमे कुल 138 ग्रामीणों का टेस्ट किया गया और 2 लोगों का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया जिसे ग्राम पंचायत द्वारा होम आइसोलेशन कर उचित देखभाल के लिए निर्देशित किया गया साथ में गांव की सुरक्षा के लिए मुनादी कर घर में रहने के लिए सब को निर्देशित किया गया
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904