
डोण्डी–आदिवासी ब्लॉक मुख्यालय डोण्डी के ग्राम दिगवाड़ी में एक माह से हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है।इस जगह को केंटेन्मेंट जोन घोषित है।फिर भी पानी की विकराल समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं वही जानकारी मिलने पर संवाददाता द्वारा ब्लॉक के पी एच ई विभाग के sdo से इस पानी की समस्या को अवगत कराने फोन करने पर उनके द्वारा न तो फोन रिसीव किया जाता है ओर न कोई रिप्लाई की जाती हैं। ब्लॉक के अधिकारी का इस तरह गैर जिम्मेदार कार्य से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त हैं वर्तमान में ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। वहीं हैंडपंप की मरम्मत के लिए पीएचई एवं ग्राम पंचायत पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बावजूद भी मरम्मत नहीं कराई गई है। जिसकी वजह से गांव के लोगों को 1500 मीटर दूरी पर लगे निजी बोर से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। गांव में पानी के लिए हैंडपंप के अलावा कोई अन्य साधन भी नहीं हैं। बता दें कि ग्राम दिघवाड़ी की हजार की आबादी है। इस गांव में पांच हैंडपंप लगे हुए हैं। जिसमें दो हैंडपं एक माह से खराब हैं। जिसकी वजह से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जबकि हैंडपंपों की मरम्मत के लिए शासन द्वारा ब्लॉक स्तरों पर मेकेनिक पदस्थ किए गए हैं। जिससे हैंडपंप खराब होने पर तत्काल मरम्मत की जा सके। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण लोग हैंडपंप की मरम्मत के लिए आवेदन देकर अवगत कराया रहे हैं। इसके बाद भी अधिकारी हैंडपंप की मरम्मत के लिए मेकेनिकों को पंचायतों में नहीं भेज रहे हैं। वहीं ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है, ग्रामीण केसर बाई , रामकुमारी ,लुकेश्वरी, भोज बाई , सकून बाई, कमला बाई, सोहद्रा बाई ,गुलसन टेकाम ,बिसेश्वर टेकाम आदि ग्रामीण लोगों ने नलों को जल्द ठीक करने की मांग की है
। इस सम्बन्ध में अनुविभागीय अधिकारी ऋषिकेश तिवारी को जानकारी देने पर तत्काल हैंडपंप सुधार करवाने की बात कही गई।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904