

cg24 आजतक न्यूज:- डौंडी लोहारा:- समीपस्थ ग्राम पंचायत धनगांव में वैश्विक महामारी कोविड 19 की रोकथाम के लिए दिनाँक 2 मई को शासकीय प्राथमिक शाला धनगांव में कोवैक्सीन लगाने के लिए ग्राम पंचायत धनगांव के सरपंच द्वारा कोटवार के माध्यम से मुनादी कराया गया कि जितने भी अन्त्योदय राशन कार्ड धारी है उनके घरों में जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है वे को वैक्सीन शिविर में जाकर वैक्सीन लगवायें। लेकिन अफवाहों के चलते कोविड वैक्सीन लगाने में युवाओं व आम जनता ने रूचि नहीं दिखाई। इस स्थिति को देखते हुये स्वास्थ्य विभाग के ए.डी. ओ., सचिव प्रेम लाल भुआर्य ,वार्ड पंच शोभित केराम ,मितानिनों ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा घर घर जाकर प्रेरित करने पर भी अफवाहों के चलते लोगों ने वैक्सीन लगवाने के प्रति रूचि नहीं दिखाई। कोई उचित परिणाम नहीं मिला। शाम चार बजे तक की स्थिति में कुल 08 लोगों को ही वैक्सीन लगाया गया जिसमें तोषण कुमार चुरेन्द्र(36) सरपंच और उसकी धर्मपत्नी चित्ररेखा चुरेन्द्र(30), दामिनी बघेल(30),विजय बघेल(35),धर्मोतीन माहला(41),ममता मालेकर(40),श्रवण पटेल व जागेन्द्र गोस्वामी(25) ने अफवाहों को नकारते हुये वैक्सीन लगाने में आगे आये। इस अवसर पर राजस्व विभाग से के आर.पिस्दा पटवारी,शीतल प्रसाद गंधर्व कोटवार उपस्थित रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904