google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सड़क निर्माणकर्ता ठेकेदार बिना परमिशन कर रहा मुरुम खुदाई,sdm का कहना परमिशन नही दिया, पुलिस का कहना नियमानुसार काम करने बोला गया बावजूद काम जारी

दबंगों के चलते लॉकडाउन में  एसडीएम के बिना परमिशन धड़ल्ले से मुरूम खुदाई का कार्य जारी , छोटे लोग कर रहे हैं धारा 144 का नियम का पालन ,तो बड़े लोगों को कैसे मिल गई छूट,

गुंडरदेही  cg 24 आजतक न्यूज़:- गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर ग्राम मचौद मे लॉकडाउन धारा 144 का नियम तोड़कर दुर्ग भिलाई एवं बाईपास निर्माण के ठेकेदार के द्वारा मुरूम का उत्खनन किया जा रहा है ,खनिज विभाग का है इनके पास परमिशन,

 खलारी से मड़ियापार बाईपास निर्माण में मुरूम खनन हेतु जिला खनिज शाखा बालोंद से किसान के निजी खेत को खेत बनाने एवं  मुरूम परिवहन की अनुमति बाईपास निर्माण के ठेकेदार  के द्वारा लिया गया है पर जिले भर में कोरोना नियमों के तहत धारा 144 लागू तक समस्त शासकीय एवं निजी कार्यों के लिए जिला बालोद के कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय  अधिकारी से अनुमति लेकर कार्य करने का निर्देश दिया है, पर उक्त ठेकेदार दबंगई पूर्वक जिस गांव में काफी संख्या में कोरोना का शिकार आम नागरिक हुए हैं ,उसी गांव में एसडीएम के बिना आदेश के 2 दिन से लगातार मुरूम का उत्खनन कर रहा है जिस ओर अधिकारी नजरअंदाज कर बैठे हैं, जिले भर में लोग लॉकडाउन के नियम का पालन कर  रहे है। वही छोटे छोटे दुकानदारों का रोजी-रोटी छिन गया है पर लॉक डाउन का फायदा उठाकर कुछ बड़े लोग प्रशासन सहयोग से बिना अनुमति का कार्य कर रहे हैं ।
शादी व काठी में शामिल होने 10 लोगों का परमिशन, पर 5 हाईवा चैन माउंट जेसीबी लगाकर काम करने वाले लगभग 15 कर्मचारी एक साथ कर रहे काम
 जानकारी अनुसार बीना अनुमति के मुरूम खनन में ग्राम पंचायत के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं पंचायत सचिव मेनका साहू की अहम भूमिका है। धारा 144 का उल्लंघन ग्राम पंचायत के सामने में हो रहा है।

इस मामले में सरपंच पति एवं पंच कृष्णमूर्ति तिवारी का कहना है कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं मैं बाहर नहीं निकल सकता मैं कंपनी के जिम्मेदार व्यक्ति राहुल से बात किया हूं उन्होंने कलेक्टर से परमिशन है ऐसा कहा है। इस पूरे मामले को लेकर बालोद कलेक्टर जन्मेजय  महोबे से बात किया गया तब कलेक्टर ने खनिज अधिकारी व एसडीएम से बात करने की बात कही इस मामले में गुंडरदेही एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल ने कहा मुरूम का परिवहन का अनुमति हम नहीं दिए हैं कलेक्टर से परमिशन लिया होगा यह हमें नहीं मालूम।
पूरे मामले को लेकर तहसीलदार अश्वन कुमार पुशाम ने कहा मैं अभी टीम भेजता हूं परमिशन तो नहीं दिए हैं।
एक रोचक बात सामने आ रही है कि जब धारा 144 जिले में लागू है तो  मुरूम खुदाई करने की अनुमति किसने दिया आखिर यही कंपनी के द्वारा पेंड्री फूडा में भी मुरूम का उत्खनन किया जा रहा था विगत दिन समाचार प्रकाशित करने के बाद उस जगह से काम बंद कर पुनः फिर वापस पुराने जगह में ग्राम मचौद में काम चालू कर दिया।
ग्राम के कोटवार भूपेंद्र टंडन से जानकारी के अनुसार जिस खेत का खुदाई कर रहे उसका खेत मालिक गोपेंद्र बताया जा रहा  हैं वही उनकी कट्टू में खेती करने वाले किसान का नाम पुनीत राम साहू है इस पूरे मामले को लेकर किसान पुनीत राम ने बताया कि विगत ठेकेदार को एक महीना से खेत का लेबलिंग बराबर समतलीकरण करने को लेकर कहां जा रहा हैं। फिर आजकल करते करते एक महीना बीत गया वही किसान ने नाराजगी जाहिर करते हुए मीडिया के पास अपनी बात रखी तब बड़ी मुश्किल से उनकी टीम के ठेकेदार का मुंशी आया और  किसान के खेत में जेसीबी के माध्यम से समतलीकरण का कार्य शुरुआत कीया वही संवाददाता के पास जो वीडियो उपलब्ध है उसमें ठेकेदार का जो व्यक्ति है, वह अपने कर्मचारी सहित वहां पास लोगों से अभद्रता व्यवहार कर रहा था कंपनी के मुंशी का कहना है कि हम गुंडरदेही टीआई से बात करके आए हैं ,आज रविवार होने के कारण परमिशन नहीं मिला है, कल परमिशन मिल जाएगा तब हम गाड़ी लगा लेंगे ऐसा उन्होंने जवाब दिया है जबकि इस मुरूम परिवहन एवं मुरूम खुदाई के संबंध में पुलिस विभाग को कोई लेना देना नहीं है फिर भी वह ठेकेदार का मुंशी अपने बचने के लिए अपने कर्मचारी को धमकाया जा रहा था जबकि वहां पर लगभग दर्जन भर लोग उपस्थित थे धारा 144 का उल्लंघन हो रहा था फिर गुंडरदेही पुलिस ने दो बार समझाइश दिया तब मुरूम खुदाई का कार्य बंद किया गया, लेकिन सूत्रों से जानकारी के अनुसार बाहर से आए उनके ठेकेदार ने फिर काम को चालू करवा दिया।
एसडीएम के बिना अनुमति के मुरूम खुदाई के संबंध में टीआई रोहित मलेकर ने कहा कि मैं एक बार समझाइश देकर आ चुका हूं जिले में धारा 144 लगा है मुरूम खुदाई का कोई परमिशन नहीं है इनको बोल दिया गया है कि संबंधित विभागीय अधिकारी से परमिशन लेकर काम करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *