google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोरोना टीकाकरण शिविर तृतीय चरण का उद्घाटन सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद द्वारा किया गया।

महासमुंद:- सरायपाली के विधायक किस्मत लाल नंद द्वारा कोरोना टीका करण तृतीय चरण शिविर ग्राम बोंदा का उद्घाटन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बीएस मरकाम, तहसीलदार युवराज कुर्रे व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ नारायण साहू की उपस्थिति में किया गया। सर्वप्रथम बोंदा निवासी मिथिला मांझी उम्र 36 वर्ष को कोवैक्सीन टीका लगाकर शुभारंभ किया गया इस शिविर में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को कोरोना महामारी से बचाव हेतु कोवैक्सीन टीका लगाया जा रहा है। महासमुंद जिला के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा द्वारा हितग्राहियों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बात किया गया एवं लोगों को निर्भीक होकर टीकाकरण कराने हेतु कहा गया शासन के गाइडलाइन के अनुसार अभी 18 से 44 वर्ष आयु के अंत्योदय कार्ड धारी हितग्राहियों को सर्वप्रथम प्राथमिकता के आधार पर मुफ्त में टीकाकरण कार्य किया जा रहा है इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष (शहरी) रामनारायण आदित्य अधिवक्ता, ब्लॉक अध्यक्ष भंवरपुर जितेंद्र सिदार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राहुल बग्गा, पारेश्वर, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह एवं अन्य कर्मचारी एस खान, संजय चौधरी,अखिल प्रधान, गजेंद्र नायक सरपंच घनश्याम पटेल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *