google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से होने वाले नुकसान पर मुआवजा दे प्रशासन – शिव सेना बालोद/डौंडीलोहारा

cg24 आजतक न्यूज :- शिवसेना नेता संदीप कसार ने बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की खड़ी फसल को होने वाले नुकसान को कोरोनाकाल में दोहरी मार बताते हुए कहा है कि कोरोनाकाल मे वैसे ही आम जनता विभिन्न समस्याओं का सामना कर रही है खासकर आर्थिक मार का उसमें भी गर्मी फसल लेने वाले किसानों पर कुदरत की मार बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का सामना करना पड़ गया जिसके चलते डौंडीलोहारा क्षेत्र के ग्राम खैरिडीह ज परसाडीह सोरली अछोली कापसी कोटेरा अंडी संबलपुर सेमंरडीह आदि बहुतेरे गांव में भारी मात्रा में बर्फबारी हुई जिससे किसानों की मेहनत खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई संदीप कसार ने शासन प्रशासन का ध्यान किसानों को होने वाले नुकसान की ओर दिलाते हुए कहा है कि राजस्व अमला आस-पास के गांव में ओलावृष्टि और बारिश से होने वाले नुकसान पर रिपोर्ट तैयार करें और किसानों को मुआवजा राशि जारी करें जिससे किसानों के नुकसान की भरपाई हो सके और उन्हें राहत मिल सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *