google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद जिला भाजपा कल बंगाल में आगजनी,हमले,व भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में देशव्यापी धरना प्रदर्शन के तहत बैठेगी धरने पर :- प्रमोद जैन

Cg24 आजतक न्यूज


गत दिनों हुए पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा की ऐतिहासिक जीत व पश्चिम बंगाल में 3 से 77 सीट पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा के विजय से तिलमिलाए तीसरी बार सत्ता में आई तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व नेताओ द्वारा लोकतंत्र की हत्या करते हुए लगातार वहां के भाजपा कार्यालय व भाजपा कार्यकर्ताओं पर तोड़फोड़, हिंसक हमले , मार काट तथा भाजपा कार्यकर्ताओ की हत्या से अराजकता व भय का माहौल निर्मित हुआ है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री छ.ग. डॉ रमन सिंह एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने पश्चिम बंगाल मे हो रहे हिंसक घटनाओं पर तत्काल लगाम लगाने दोषियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की मांग किया है।
इस घटना के विरोध में जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं,नेताओ ,जनप्रतिनिधियो से आह्वान किया है की प्रत्येक बूथ में अपने-अपने घरों में लॉक डाउन मे करोना गाइडलाइन का पालन करते हुए हाथो मे काली पट्टी बानधकर 5 मई को दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक अपने अपने घरों में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
धरना प्रदर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
छोटे बच्चों को साथ में ना रखें
सोशल मीडिया प्रिंट मीडिया में
अधिक से अधिक धरना प्रदर्शन का प्रसार करें
धरना प्रदर्शन का फोटो मंडल अध्यक्ष जिला में भेजें अपने साथ भाजपा का झंडा तथा नारे की पट्टी अवश्य लगाएं जिस पर विभिन्न नारे जैसे ममता बनर्जी मुर्दाबाद ,तृणमूल कांग्रेस मुर्दाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद लोकतंत्र की हत्या नहीं सहेंगे नहीं सहेंगे आदि नारे लिखें।

साथ ही पार्टी ने कांग्रेस व विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा लोकतंत्र की हत्या गुंडागर्दी व मौत के तांडव तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या पर मौन क्यों है कहीं ना कहीं राजनीतिक पतन व दुराग्रह वश इस घटना में सहभागी तो नहीं है।
पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं के दुख में एवं संघर्ष की इस घड़ी में संपूर्ण भारत सहित छत्तीसगढ़ व बालोद जिले का का एक-एक भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *