Cg24 आजतक न्यूज
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेद्ध सिंह मीणा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर.पोर्ते और उप पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत 12 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट सायबर सेल टीम द्वारा दीगर जिलों से रिकवर किया गया।
- अति पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर.पोर्ते के द्वारा पुलिस कंट्रॉल रूम बालोद में 12 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया गया।
सांमुदयिक पुलिसिंग के तहत जिला बालोद में गुम मोबाईल के संबंध में पुलिस कार्यालय सायबर सेल ,थाना/चौकी से आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमें कार्यवाही करते हुए सायबर सेल टीम बालोद द्वारा गुम मोबाईल हैण्डसेट को ट्रेस कर दीगर जिलों से उसे रिकवर किया गया। जिसमें 12 नग मोबाईल हैण्डसेट को आज दिनांक 04.05.2021 को पुलिस कंट्रोल रूम बालोद में सभी 12 आवेदकों को उनका गुम मोबाईल सेट प्रदाय किया गया।
गुम मोबाईलों को रिकवर करनें में सायबर सेल से प्रधान आरक्षक खमलाल चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन, आरक्षक मिथलेश यादव, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक विवेक शाही ,आरक्षक योगेश पटेल ,आरक्षक राजेश पाण्डे, आरक्षक बालकिशन का सराहनीय भूमिका रहा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904