google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दुर्घटनाग्रस्त वाहन से निकला 6 पैकेट गांजा आरोपी पुलिस गिरफ्त में

महासमुंद जीत तिवारी

पुलिस अधीक्षक के मार्ग निर्देशन में कोरोना महामारी के लॉकडाउन के समय सीमावर्ती राज्य से अवैध शराब गांजा परिवहन प्रतिबंधित करने के लिए निर्देशित किया गया जिनके अनुसार थाना पटेवा बस स्टैंड में दिनांक 04/05/2021 को चेकिंग पॉइंट लगाकर चेक किया गया तथा मुख्य मार्ग छोड़कर अपराधी गांव एवं जंगल के मार्ग से भी निकलने के अंदेशा में रायतुम रोड पर भी चेकिंग पॉइंट लगाया गया था । रायतुम रोड पर एक हरे कलर की कार आते दिखी जिसको चेकिंग पॉइंट पर लगे कर्मचारियों द्वारा रोकने का प्रयास किया गया जो वाहन का चालक वाहन ना रोक कर आगे बढ़ा दिया एवं वाहन का चालक वाहन को अत्यधिक गति में भगा दिया जिससे वाहन कंट्रोल नहीं हुआ और मोड में जाकर पेड़ से टकरा गया वाहन क्षतिग्रस्त हो गया चेकिंग पॉइंट मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी लिया तो उसमे 6 पैकेट वनस्पति गांजा मिला वाहन चालक वाहन चालक से विधिवत 11 किलो गांजा कीमती ₹110000 एवं मारुति 800 कार क्रमांक एमपी 18बी 6893 कीमती कीमती ₹30000 को 20 बी एनडीपीएस एक्ट में जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना में अपराध क्रमांक 112/ 2021 कायम कर आरोपी परवेज खान पिता हसन खान 45 वर्ष निवासी करीम नगर सुपेला भिलाई जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जाता है । समस्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक तिलकराम ठाकुर प्रधान आरक्षक जीवनलाल भंडारी क्रमांक 240 एवं आरक्षक आशीष क्रमांक 733 शामिल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *