
Cg24 आजतक न्यूज
ड्रामेबाज जनपद सदस्य मोहित साहू पर उचित कार्यवाही को लेकर भाजपा मंडल अर्जुंदा ने कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,
मोहित साहू के ईट भट्टा पर हो कार्यवाही अवैध परिवहन के साथ-साथ अवैध उत्खनन क भी कार्यवाही की आवश्यकता है।

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही ,, जनपद सभापति मोहित साहू के ट्रेक्टर वाहन को कोड़ेवा(अर्जूंदा) नदी में अवैध रेत का उत्खनन खनन करते तहसीलदार ममता टावरी ने पकड़ा था। जिसके बाद मामले पर सभापति ने पूरे ड्रामे के बीच वाहन थाना लाया था।
मामले में आज भारतीय जनता पार्टी अर्जुन्दा मंडल के पदाधिकारियों और भाजपा जनपद सदस्य दल ने कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष और जनपद सदस्य अनिल सोनी का आरोप है सभापति मोहित साहू ने अवैध रेत खनन के साथ माइनिंग एक्ट के खिलाफ ईंट भट्ठा संचालित करता है। रेत खनन कर भारी मात्रा में रेत का संग्रह भी करता है। जिसकी उचित कार्यवाही की मांग हम करते है। अगर सभापति को संरक्षण मिलता है कार्यवाही नही होने पर आंदोलन का रास्ता भी निकालेंगे ।
तहसीलदार ममता टावरी ने मौके पर पहुंचकर ट्रेक्टर जप्त की थी। मामले को लेकर एक जनप्रतिनिधि का अनुचित काम मे संलिप्तता को लेकर उचित कार्यवाही की मांग को लेकर जिलाधीश बालोद के नाम पर SDM गुण्डरदेही को ज्ञापन दिया ।
महामंत्री पवन सोनबरसा ने कहा कि जनप्रतिनिधि के द्वारा इस तरह के अवैध कारोबार उचित नहीं है यह महामारी के समय अंत्योदय श्रेणी के लोगों को टीका लगाने के बजाय रेत का अवैध उत्खनन करवाना गैरकानूनी में आता है। सभापति पर एफ आई आर दर्ज होना चाहिए।
पंकज चौधरी ने कहा लोग कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण सारा व्यापार ठप्प है लेकिन अपने आप को बड़ा नेता व जनप्रतिनिधि समझकर छोटे लोगों को डरा धमका कर नदी में शासन की रेती को चोरी करते हुए तहसीलदार ने रंगे हाथ पकड़ा है इन पर धारा 144 का उल्लंघन की कार्रवाई तत्काल करें।
मंडल अध्यक्ष प्रणेश जैन ने कहा अवैध कारोबार करने वाला जनप्रतिनिधि का निर्वाचन तत्काल रद्द करें और जनपद सदस्य के द्वारा अवैध कारोबार जैसे रेत चोरी करना बिना लाइसेंस का ईट भट्टा चलाना ईट को तत्काल जब्ती करें।
किसान नेता हेमंत साहू ने कहा जनप्रतिनिधि को इस तरह का रेती चोरी करना उचित नहीं है आखिर धारा 144 का उल्लंघन जनप्रतिनिधि कर रहे तो आम जनता कैसे कानून का ज्ञान रखेगा मोहित साहू के ईटा भट्ठा में तत्काल कार्यवाही कर ईट को मंदिर निर्माण व सरकारी काम के लिए दिया जाए।
भारतीय जनता पार्टी के समस्त जनपद सदस्य, मंडल अर्जुंदा के अध्यक्ष प्रणेश जैन, महामंत्री पवन सोनवर्षा, जीतू गुप्ता, हेमंत साहू, मुकेश साहू, जनपद सदस्य दूर्गेश्वरी यादव – गायत्री ठाकुर, गिरधर साहू, निर्मला साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोशन यादव, कांशी सोनकर, पंकज चौधरी उपस्थित रहे ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904