Cg24 आजतक न्यूज


डौंडीलोहारा :- डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों का कोविड 19 से सुरक्षित रखने टीकाकरण जारी है। टीकाकरण हेतु अंत्योदय, बीपीएल व एपीएल राशन कार्ड धारियों के टीकाकरण के लिये अलग अलग पंजीयन काउंटर बनाया गया है। जिससे पात्र व्यक्तियों को सुविधा मिल रही है। प्रशासनिक क्षेत्र में चुस्त दुरुस्त व्यवस्था के लिये पहचाने जाने वाले डौंडीलोहारा के एसडीएम ऋषिकेश तिवारी ने कहा कि वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित व असरदार है। अपनी बारी आने पर कोविड 19 के टीकाकरण का अवश्य रूप से लाभ लें। अफवाहों से दूर रहे । अफवाह फैलाने वालों की सूचना तुरंत हमें दें । फील्ड सहित कोविड 19 के बचाव में कार्य करने वाले अधिकारी ,कर्मचारियों का मदद करें। असमंजस की की स्थिति में सम्बंधित अधिकारियों का सलाह लें। आपके सुविधा के लिए गांव में तैयार की गई कोरोंटाईन सेंटरो के प्रमुख द्वार के दिवालों में मोबाईल नम्बरों को अंकित कर दिया गया है। उस नम्बर का सहारा लिया जा सकता है। एसडीएम श्री तिवारी ने आगे कहा कि अपने परिवार व गांव की सुरक्षा की जिम्मेदारी हर व्यक्ति ले लें तो कोरोना हर हाल में हार जायेगा। शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें। कानून का उल्लंघन करने वालों की सूचना दें। उसे बख्शा नहीं जायेगा। नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। सीईओ दीपक ठाकुर ने कहा कि टीकाकरण का आज तक दुष्परिणाम नहीं आया है। हल्की बुखार की जानकारी मिल रही है। टीकाकरण से हल्की बुखार आने पर घबराने की जरूरत नहीं है ये सामान्य बात है। मेरे द्वारा प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। कोई भी पात्र व्यक्ति टीकाकरण से वंचित न रहे जिसके लिए ग्राम पंचायत वार सूची तैयार की जा रही है।
एसडीएम ऋषिकेश तिवारी , नायब तहसीलदार राजश्री पांडेय, सीईओ दीपक ठाकुर, सहायक नोडल अधिकारी गौतम सिन्हा, हल्का पटवारी, करारोपण अधिकारी, एडीईओ , सचिव, स्वास्थ्य अमला सहित अधिकारी कर्मचारियों की सक्रियता के चलते विकास खण्ड में टीकाकरण सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। टीकाकरण के सहायक नोडल अधिकारी गौतम सिन्हा ने कहा कि अफवाहों के कारण पात्र व्यक्तियों को समझाने में समय जरूर लग रहा है लेकिन सफलता जरूर मिल रही है। जहाँ उच्चाधिकारियों की आवश्यकता होती है वहाँ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ऋषिकेश तिवारी स्वयं पहुंच कर लोगों की भ्रांति को दूर कर टीकाकरण कराते हैं। जिससे सफलता मिल रही है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904