

cg24 आजतक न्यूज
जिला प्रशासन इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जिला बालोद के अध्यक्ष व कलेक्टर जनमेजय महोबे सीएमएचओ जे.पी.मेश्राम के निर्देशानुसार कोविड-19 लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए आज 8 मई विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जिला संगठक रेड क्रॉस चंद्रशेखर पवार के नेतृत्व में डौण्डी ब्लॉक प्रभारी शशीकला देशमुख व दिनेश साहु द्वारा दल्लीराजहरा के शहीद अस्पताल मे विश्व रेडक्रास दिवस मनाया गया। रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनांट के जन्म दिन पर 8 मई को प्रतिवर्ष विश्व रेडक्रास दिवस मनाते है।जीन हेनरी ड्यूनांट एक व्यापारी थे परन्तु इन्होने युध्द के दौरान घायल सिपाहियो की प्राथमिक सहायता कर जान बचाई थी तब से रेडक्रास लगातार सेवा का कार्य करते हूए आ रही है,और इसी सेवा से प्रेरित होकर पूरा विश्व उनके साथ स्वास्थ्य, सेवा, और मित्रता पर कार्य कर रहे है।रेडक्रास का नारा है ,सेवा धर्म हमारा है को कोविड19के महामारी के समय रेडक्रास वालेंटियर लगातार लोगो को जागरुक करने के साथ साथ साबुन ,मास्क,सैनिटाइजर,का वितरण कर लाक डाउन का पालन करने हेतु अपील कर रहे है।साथ ही लोगो को आँक्सीमीटर की आवश्यकता होने पर मितानीन के द्वारा अपनी सेवा दे रहे है और कोरोनावायरस से बचने हेतु बार-बार साबुन से हाथ धोने मास्क लगाने सामाजिक दूरी का पालन करने की समझाइश दी जा रही है। आज रेडक्रास दिवस पर रेडक्रास वालेन्टियरो ने शहीद अस्पताल मे भर्ती समस्त मरीजो को फल व बिस्कुट का वितरण कर रेडक्रास दिवस मनाया गया। तथा लोगो को कोविड-19 टीकाकरण हेतु जागरूक किया गया साथ ही 18 प्लस के सभी युवाओ को टीका लगाने हेतु अपील की है ।साथ ही यह बताया गया की टीका पूर्णता सुरक्षित है अफवाहो पर ध्यान न देकर अधिक से अधिक लोग टीका लगवाकर देश को कोरोना मुक्त करने में सहयोग प्रदान करें।इस कार्यक्रम के दौरान शहीद अस्पताल के प्रमुख डाँ.शैबाल जाना, शशीकला देशमुख, नरेन्द्र ग्वाल आचार्य, शुभम शर्मा युथ रेडक्रास सदस्यो की उपस्थिति रही।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904