
Cg24 आजतक न्यूज
गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू ,,, बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच स्वास्थ्य केंद्रों का सघन दौरा संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद बालोद जिला हॉस्पिटल मे मरीजों एवं उनके परिजनों से मिले और शासन से मिल रही सुविधाओं के बारे में चर्चा किया इसी दौरान महावीर आईटीआई बालोद में कोविड सेंटर का निरीक्षण किए । और संसदीय सचिव ने कुछ दिन पहले कुरदी के पास हुये ट्रक आगजनी में घायल मरीजों मुलाकात मुलाकात कर हालचाल जाने, आर्थिक मदद किए एवं स्वास्थ्य अधिकारी से बात कर जायजा लिए । निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे हैं ।
अपने कार्यों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले गरीबों का मसीहा, संसदीय सचिव कुंवर से निषाद ने कोरोना काल में भी शासकीय अस्पताल , आइसोलेशन सेंटर एवं आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों तक अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सूखा राशन एवं नगद राशि पहुंचाने लगातार अग्रसर है वही ग्राम पंचायत क्षेत्र में भी छोटे-छोटे वैक्सीनेशन सेंटर एवं ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण से वंचित लोगों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में पहुंचकर टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं दूसरे चरण के कोरोना में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने अधिकारियों के संपर्क में हैं।
संसदीय सचिव ने cg 24 आज तक न्यूज़ से बातचीत में बताया कि यही एक मौका है जो आम जनता का सेवा करने का समय आया है इस समय हमारे जैसे जिम्मेदार लोगों को पीड़ित लोगों के न्याय दिलाना व शासन की योजनाओं का लाभ पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य सुविधा आम जनता तक पहुंचाना एवं कोरोना महामारी से बचने हर संभव लोगों तक पहुंच कर हाल-चाल जानने का मौका मिला है यही समय है जनता का सेवा करने का, इस संकट के घड़ी को भुला नहीं जा सकता।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904