
बालोद /डौंडीलोहारा cg24 आजतक न्यूज
वर्तमान में कोरोना संक्रमण की भयावहता से छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरा देश जूझ रहा है उसके बावजूद छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा आपदा में भी अवसर तलाश रहे ऑनलाइन शराब बिक्री के द्वारा राजस्व अर्जित करने की जो उनकी ओछी और संकीर्ण मानसिकता को प्रदर्शित करता है यदि ऑनलाइन शराब बिक्री के द्वारा राजस्व अर्जित करने का प्रयास किया जा सकता है तो छत्तीसगढ़ के सभी छोटे बड़े व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों को भी फोन काल द्वारा मैसेज द्वारा व्यापार करने की छूट दी जानी चाहिए जिससे वे व्यापार कर आय अर्जित कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार कर अपने परिवार का भरण पोषण कर सके यदि ऐसा नहीं होता है तो प्रशासन को कोई अधिकार नहीं बनता है कि किसी की दुकानों को सील या जुर्माना करें यदि व्यापारी नियमों का पालन करते हुए सामाजिक दूरी के साथ मास्क लगाकर शंटर के नीचे से बिना ग्राहकों को प्रवेश किए और घर पहुंच सेवा की स्थिति मे व्यापार करें शिवसेना नेता संदीप कसार ने छत्तीसगढ़ सरकार और आबकारी मंत्री लखमा के ऑनलाइन शराब बिक्री की आलोचना करते हुए कहा कि समूचे छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर स्तरहीन गुणवत्ता हीन व मिलावटी शराब से हुई मौत को पूर्ण रूप के ऑनलाइन शराब बिक्री के द्वारा अर्जित करने का अवसर बना दिया है साथ ही कहा है कि ऑनलाइन शराब बिक्री से कोरोना संक्रमण को निश्चित रूप से बढ़ावा मिलेगा जिसके लिए पूरी जवाबदेही आबकारी मंत्री कवासी लखमा और छत्तीसगढ़ सरकार की होगी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए ऑनलाइन शराब बिक्री के विरोध में शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेशानुसार शिवसेना नेता संदीप कसार के नेतृत्व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाकर आबकारी मंत्री कावासी लखमा के फोटो पर कालिख पोत कर आग के हवाले किया उक्त विरोध प्रदर्शन में शिवसेना जिला सचिव हर्षवीर कसार, प्रकाश मालेकर, सूरज सिन्हा, उमेश गोस्वामी, पंकज चूरेन्द्र ,आयुष दुबे, सफल देवांगन आदि शिवसैनिक सामिल थे
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904