google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शिक्षकों ने कोरोना से जंग जीतने खल्लारी के आइसोलेशन सेंटर में,, ऑक्सीजन सिलेंडर, पल्स ऑक्सीमीटर मशीन सहित अन्य सामग्री प्रशासन को सौंपा

cg24 आजतक न्यूज

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर पारस साहू,,,कोरोना संक्रमण की इस भयावह स्थिति में बिखरती सॉंसों को यथाशक्ति सँभालने और उन्हें लय देने के इस अनुष्ठान में गुण्डरदेही विकासखंड के शिक्षकों की एक टीम अनवरत क्रियाशील है। विकासखंड के शिक्षकों ने स्माल एक्शन ग्रुप “एक कदम सच्ची सेवा की ओर” तैयार कर मात्र दो दिवस में टीम तैयार कर शिक्षकों एवं समाजसेवियों से आगे आकर सहयोग करने की अपील किया , जिसका लाभ मिलता गया और एक बड़ी धनराशि एकत्रित करने में सफल हुए । विपदा की घड़ी में सामर्थ्यानुसार सभी ने अपना सहयोग दिया जिससे प्रथम चरण में कोविड सेंटर खलारी (गुण्डरदेही) में 01 ऑक्सीजन सिलिंडर फ्लोमीटर सहित, 01 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर, 15 पल्स आक्सीमीटर,10 वेपोराईजर मशीन का इंतज़ाम कर आज बीएमओ गुण्डरदेही डॉ.रेणुका प्रसन्नो, तहसीलदार अश्वन पुसाम, थाना प्रभारी रोहित मालेकर को सौंप दिए । आपदा के भयंकर स्वरूप के समक्ष इनके साधन सीमित हैं पर इन्हीं छोटे-छोटे प्रयासों के साथ अपने संकल्प की असीम शक्ति से यह लड़ाई अवश्य जीतेंगे।हम सब ईश्वर सें प्रार्थना करते हैं कि इस महामारी के संकट सें ईश्वर सब को सुरक्षित रखें एवं जो कोविड मरीज हैं वे जल्द ही स्वस्थ होकर अपने परिवार जनों के साथ पहले की ही भांति ख़ुशी पूर्वक रहें |शिक्षको में ओमप्रकाश देवांगन, छविलाल साहू, तामेश्वर साहू, यशवंत चन्द्राकर, भोलेश महतो, सुभाष गजेन्द्र, युगल देवांगन, बुसरा परवीन, नीलम कौर, दीप्ती पाण्डे, शैलेन्द्र ठाकुर, देवेन्द्र हरमुख, श्रवण यादव आदि ने शिक्षक समुदाय की तरफ से अधिकारियो को यह सामान सौंपा।शिक्षको के इस कार्य को देखकर अन्य कर्मचारी भी एवं लोग भी सहयोग के लिए आगे आ रहे है। शिक्षकों के इस पहल की सराहना सभी अधिकारियों ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *